Honor Magic 8 अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च, फीचर्स की डिटेल्स हुई लीक

Join Us icon

Honor इस साल चीन में कई नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि साल की पहली छमाही में कंपनी Honor 400 सीरीज, Honor GT Pro, Honor Magic V2 Flip और Honor Magic V4 को लॉन्च कर सकती है। वहीं, दूसरी छमाही में Honor X70 सीरीज के मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च होने की संभावना है। इसी बीच Magic 7 श्रृंखला का अपग्रेड Honor Magic 8 भी आ सकता है। आइए, इसके इसकी लीक डिटेल्स जानते हैं।

Honor Magic 8 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

पिछले साल अक्टूबर 2024 में Honor ने Magic 7 सीरीज को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ पेश किया था। इसी पैटर्न को फॉलो करते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Honor Magic 8 को इस साल अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है। इसे लेकर टिप्स्टर Digital Chat Station ने बताया कि अक्टूबर में एक स्मार्टफोन लॉन्च होगा। हालांकि उन्होंने ब्रांड का नाम नहीं बताया है, लेकिन उनके वीबो पोस्ट में इस्तेमाल किए गए इमोजी से संकेत मिलते हैं कि यह Honor Magic 8 सीरीज हो सकती है।

Honor Magic 8 के संभावित फीचर्स

  • लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Honor Magic 8 में 6.59-इंच OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इस पर 1.5K+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिए जा सकता है।
  • नए पैनल की सबसे खास बात होगी इसके बेहद पतले बेजल। रिपोर्ट के अनुसार, चारों किनारों पर BM (ब्लैक मैट्रिक्स) बॉर्डर सिर्फ 1mm से भी कम रखी जा सकती है। हालांकि इसे डिवाइस में फिट करने के दौरान यह थोड़ा बढ़ सकता है।
  • बताया गया है कि स्क्रीन फ्लैट डिजाइन में आ सकती है। इसके कोनों पर ज्यादा स्मूद कर्व्स मिल सकते हैं जिससे इसका लुक और प्रीमियम लगेगा।

डिस्प्ले साइज में हो सकता है बदलाव?

  • अभी तक Honor Magic 8 डिवाइस का सटीक नाम सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Honor Magic 8 के डिस्प्ले साइज को 6.78-इंच (Magic 7 सीरीज) से घटाकर 6.59-इंच किया जा सकता है।
  • Honor Magic 7 और Magic 7 Pro दोनों में 6.78-इंच का डिस्प्ले था। ऐसे में Honor Magic 8 Pro में बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जबकि Magic 8 का साइज 6.59-इंच तक सीमित हो सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here