Honor Magic 8 Pro Air की लॉन्च डेट कंफर्म, 6.3mm स्लिम डिजाइन के साथ चीन में आएगा फोन

Join Us icon

Honor अपनी Magic 8 सीरीज को चीन में आगे बढाने वाला है। इसके तहत कंपनी ने पहले ही Magic 8 Pro Air का टीजर जारी किया था। वहीं, अब ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर Magic 8 Pro Air की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। साथ ही फोन का डिजाइन और प्रमुख खूबियां भी बताई गई हैं। आइए, आगे आपको आगामी डिवाइस की डिटेल्स देते हैं।

Honor ने घोषणा की है कि Honor Magic 8 Pro Air को चीन में 19 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस डिवाइस को प्रीमियम परफॉरमेंस और स्लिम डिजाइन के साथ ला रही है। Honor के सीनियर एग्जीक्यूटिव फांग फी ने बताया है कि इंडस्ट्री में अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोंस को लेकर असमंजस के बावजूद Honor लंबे समय तक ‘Air’ कैटेगरी पर फोकस बनाए हुआ हैं।

honor-magic-8-pro-air-china-launch-date-

टीजर्स के मुताबिक, Honor Magic 8 Pro Air की मोटाई सिर्फ 6.3mm होगी और इसका वजन करीब 158 ग्राम बताया गया है। जिससे यह नए साल 2026 के सबसे स्लिम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फोन ब्लैक, वाइट, पर्पल और ऑरेंज जैसे कई कलर ऑप्शंस में आएगा। होम मार्केट चीन में इसके लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुके हैं। यह स्मार्टफोन 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध किया जा सकता है।

लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, Honor Magic 8 Pro Air में 6.3-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। यह उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है। जो कॉम्पैक्ट साइज पसंद करते हैं लेकिन डिस्प्ले क्वालिटी बढ़िया चाहते हैं। फोन में MagicOS 10 मिलने की उम्मीद है, जो Android 16 पर आधारित हो सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। बैटरी के मामले में 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि वायरलेस चार्जिंग फीचर इसमें नहीं मिलने की बात कही गई है। कैमरा डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स में टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की उम्मीद जताई गई है।

आगामी Honor Magic 8 Pro Air उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो स्लिम, हल्का और कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। यदि आप चीन में हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम 19 जनवरी के लॉन्च पर आपको इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here