फ्लैगशिप फोन Honor Magic 8 और Magic 8 Pro चीन में लॉन्च, जानें फीचर्स और प्राइस

Join Us icon

Honor ने चीन में अपनी नई Magic 8 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इसके तहत Honor Magic 8 और Honor Magic 8 Pro जैसे दो स्मार्टफोन आए हैं। यह दोनों डिवाइस Qualcomm के नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इनमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज भी है। यह Android 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करते हैं। यहीं नहीं शानदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फोटोग्राफी लवर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Honor Magic 8 Pro में 6.71 इंच का 1.5K LTPO क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,000निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाएगी। परफॉरमेंस के लिए यह डिवाइस लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 16GB RAM व 1TB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है।

फोटोग्राफी के लिए Magic 8 Pro में 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP टेलीफोटो लेंस लगाया गया है। यह 3.7x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम की सुविधा प्रदान करता है। इसमें ब्रांड ने AIMAGE Nox Engine कैमरा स्टेबलिटी दी है। जिससे शानदार क्वालिटी का एक्सपीरियंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा और 3D डेप्थ सेंसर मौजूद है। यही नहीं फोन में IP68/IP69/IP69K रेटिंग दी गई है। यानी यह पानी और डस्ट से सुरक्षित रह सकता है।

Magic 8 Pro फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, और USB Type-C पोर्ट मौजूद है।

यदि बेस मॉडल Honor Magic 8 की बात करें तो इसमें प्रो मॉडल जैसा ही Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और MagicOS 10 मिलेगा। इसमें 6.58 इंच का LTPO क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले लगाया गया है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट है।

Magic 8 के रियर कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं, फ्रंट में प्रो मॉडल जैसा ही 50MP वाइड-एंगल कैमरा लगा है। यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश हुआ है। इसे चार्ज करने के लिए 90W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग दी गई है।

अन्य फीचर्स दोनों में समान रखे गए हैं। साथ ही इनमें HONOR AI एजेंट फीचर है, जो 3,000 से ज्यादा कामों को अपने आप पूरा करने की क्षमता रखता है। फोंस में मौजूद YOYO एजेंट सही मौके पर एक्टिव होकर कई तरह के काम खुद कर सकता है। यही नहीं AI बटन भी दिया गया है।

कीमत की बात करें तो Honor Magic 8 की शुरुआती कीमत चीन में CNY 4,499 (लगभग 55,500 रुपये) रखी गई है। जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। इसके 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत CNY 5,499 (लगभग 67,500 रुपये) है। यह Velvet Black, Snow White, Sunrise Gold और Azure Glaze कलर्स आया है।

Honor Magic 8 Pro की शुरुआती कीमत CNY 5,699 (लगभग 70,400 रुपये) है। यह 12GB RAM और 256GB स्टोरेज देता है। वहीं, इसके टॉप 16GB + 1TB वैरियंट की कीमत CNY 6,699 (लगभग 83,300 रुपये) है। यह Velvet Black, Snow White, Azure Glaze और Sunrise Gold Sand कलर्स में मिलेगा। यह फोंस ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और 23 अक्टूबर से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Honor Magic 8 सीरीज का मुकाबला लेटेस्ट Xiaomi 17 सीरीज, Vivo X300 सीरीज और आगामी Oppo Find X9 सीरीज के फोंस से हो सकता है। हालांकि ऑनर की कैमरा क्वालिटी और बैटरी परफॉरमेंस इसे अच्छा ऑप्शन बना सकती है। यह लेटेस्ट फोंस फोटोग्राफी लवर्स, गेमिंग करने वाले ग्राहक और शानदार डिजाइन पसंद करने वालों को लुभा सकते हैं।

यदि आप चीन में हैं और ऐसा मोबइल्स की तलाश में हैं जो बढ़िया कैमरा, बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिस्प्ले और तगड़ा परफॉरमेंस दें तो Honor Magic 8 सीरीज ले सकते हैं। यह आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here