
प्रीमियम फोन बनाने की तैयारी में Honor नया कदम बढ़ा सकता है। जिसमें नई Honor Magic 9 सीरीज आ सकती है। लेटेस्ट लीक के अनुसार यह लाइनअप इस साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च हो सकता है और इसमें खास कैमरा और डिजाइन अपग्रेड मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक में टिप्स्टर Guan Tongxue GiM ने बताया है कि Honor Magic 9 सीरीज में ARRI-पावर्ड इमेजिंग तकनीक दी जा सकती है। जो फोटो और वीडियो दोनों में शानदार अनुभव प्रदान कर सकती है। बता दें कि ARRI एक जर्मन कंपनी है, जो प्रोफेशनल सिनेमा कैमरा, लेंस और लाइटिंग इक्विपमेंट बनाने के लिए जानी जाती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हॉलीवुड फिल्मों और टीवी प्रोडक्शन में किया जाता है।
दरअसल, Honor और ARRI के बीच इस साल Mobile World Congress 2026 के दौरान साझेदारी का ऐलान हुआ है। इस पार्टनरशिप को पहली बार अपकमिंग Robot Phone में देखने को मिलेगा। जिसे अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Magic 9 सीरीज इस टेक्नोलॉजी को बड़े लेवल ले जा सकती है। साथ ही यह इसे अपनाने वाला पहला रेगुलर स्मार्टफोन लाइनअप बन सकता है।
लीक के मुताबिक Honor Magic 9 सीरीज में मल्टीपल मॉडल्स शामिल होंगे और सभी में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी इस बार नया लुक दे सकती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह सीरीज MagicOS 11 पर काम कर सकती है, जिसमें यूजर इंटरफेस और फीचर्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो उन यूजर्स को ध्यान में रखकर दिए जा सकते हैं जो सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और डिटेलिंग को ज्यादा महत्व देते हैं।
पूर्व लीक के अनुसार परफॉरमेंस के लिए कंपनी दो चिपसेट ऑप्शन पर काम कर रही है, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Gen 5 शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक असल चिपसेट का फैसला अभी नहीं हुआ है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor Magic 9 में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। यह सेटअप इसे कॉम्पैक्ट सेगमेंट में पावरफुल कैमरा फोन बना सकता है।
सीरीज के अन्य मॉडल Honor Magic 9 Pro Max की बात करें तो लीक में सामने आया है कि इसमें डुअल 200MP कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें एक प्राइमरी सेंसर और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। यह सेटअप हाई-रिजॉल्यूशन इमेज और बेहतर जूम कैपेबिलिटी देने पर फोकस कर सकता है।
आगामी Honor Magic 9 सीरीज कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में शानदार साबित हो सकती है। ARRI जैसी प्रोफेशनल सिनेमा टेक्नोलॉजी के साथ यह सीरीज उन यूजर्स के लिए खास बन सकती है जो स्मार्टफोन में बढ़िया वीडियो एक्सपीरियंस पसंद करते हैं। यदि आप भी आने वाले महीनों में नया प्रीमियम डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।













