Honor Magic8 Pro की कैमरा डिटेल्स हुई लीक, जानें क्या मिल सकता है खास

Join Us icon

Honor ने पिछले साल अपने Magic7 Pro को नवंबर में पेश किया था। यह चीन में शानदार फ्लैग्शिप मोबाइल के रूप में आया था। वहीं, अब इसके सक्सेसर Honor Magic8 Pro को लेकर लीक जानकारी सामने आई है। यह डिवाइस अक्टूबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके साथ ही कैमरा तथा अन्य प्रमुख स्पेक्स के बारे में बताया गया है।

Honor Magic8 Pro कैमरा (लीक)

  • लीक के अनुसार आगामी Honor Magic8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जो Magic7 Pro जैसा ही रखा जा सकता है।
  • फोन में 50MP का 1/1.3-इंच प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (Samsung ISOCELL 1/1.4” सेंसर) लगाए जाने की उम्मीद है।
  • बताया गया है कि कैमरा सॉफ्टवेयर में बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। लीक के अनुसार, कैमरे में “स्मूद फ्रेम ट्रांजिशन”, “सुपर फ्रेम सिंथेसिस”, बेहतर ऑटोफोकस, डायनामिक रेंज में सुधार और लो पावर कंजम्पशन जैसे नए फीचर्स जुड़ सकते हैं।
  • डिटेल्स से साफ है कि Honor इस बार अपने AI फाल्कन कैमरा सिस्टम को और रिफाइन करने पर फोकस कर रहा है।
  • बता दें कि Magic7 Pro के कैमरा में 100x जूम और कलरफुल आउटपुट मिलता है। ऐसे में Magic8 Pro का अपग्रेड और बढ़िया हो सकता है।

Honor Magic8 Pro प्रोसेसर और अन्य डिटेल्स (लीक)

  • Honor Magic8 Pro में Qualcomm का आगामी चिपसेट Snapdragon 8 Elite 2 लगाया जा सकता है। जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में काफी पावरफुल बनाएगा।
  • यह चिपसेट Magic7 Pro के Snapdragon 8 Elite से आगे का वर्जन होगा और यूजर्स को तगड़ा अनुभव देगा।
  • Honor Magic8 Pro को Android 16 आधारित MagicOS 10 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पूर्व के Magic7 Pro से और बेहतर होगा।
  • लीक में कहा गया है कि प्रो के साथ Magic8 भी आ सकता है, जिससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी इस सीरीज में अन्य वेरिएंट्स भी ला सकती है।

Honor Magic 7 Pro स्पेसिफिकेशंस

  • Magic7 Pro की तरह Magic8 Pro में भी फ्लैट फ्रंट डिजाइन और रियर पर थोड़ा कर्व दिया जा सकता है।
  • पूर्व मॉडल की बात करें तो Magic 7 Pro में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। इस पर 1280 x 2800 रिजॉल्यूशन मिलता है। फ्रंट में TOF 3D सेंसर के साथ पिल-शेप्ड कटआउट दिया है। जिससे सिक्योर फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।
  • यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ पिछले साल का पावरफुल फोन था।
  • डिवाइस में IP68/IP69 की रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस तकनीक है।
  • बैटरी की बात करें तो इसमें 5,850mAh की दमदार बैटरी दी गई है।



Best Competitors

vivo X200 Pro Rs. 89,998
96%
iQOO 13 5G Rs. 56,990
96%
OnePlus 13 Rs. 57,999
97%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here