रियल इमेज में दिखा Honor Magic8 Pro का डिजाइन, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Join Us icon

Honor आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी Magic8 सीरीज लेकर आ सकता है। इसमे बेस और प्रो मॉडल आ सकते हैं। इसी बीच Honor Magic8 Pro की रियल इमेज सामने आ चुकी है। जिनमें प्रीमियम और स्लीक डिजाइन देखा जा सकता है। आइए, आगे डिजाइन और संभावित फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

आगामी Honor Magic8 Pro फोन वाइट कलर वैरियंट में नजर आया है। जिसमें सॉलिड वाइट बैक पैनल और कैमरा मॉड्यूल के बीच “AiMAGE” ब्रांडिंग मौजूद है। फोन का “Square और Round Universe” कैमरा डिजाइन पहले के मॉडल से थोड़ा बड़ा और ज्यादा आकर्षक लग रहा है। जिससे इसका लुक ग्राहकों को और प्रीमियम लग सकता है। यह वाइट के साथ Black, Gold और Blue कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। Magic8 Pro में शानदार आइसो-डेप्थ क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो चारों किनारों से स्मूद कर्व्ड एज के साथ आ सकता है।

honor-magic8-pro-real-image-design-specs-leaked

कैमरा सेटअप में Magic8 Pro को फोटोग्राफी के लिए शानदार अनुभव मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसमें ब्रांड की AiMAGE और Dawang इमेजिंग टेक्नोलॉजीज तथा CIPA-ग्रेड स्टेबिलाइजेशन इसे ज्यादा एडवांस बना सकती है। यानी आपको लो-लाइट और जूम फोटोग्राफी दोनों में शानदार रिजल्ट मिल सकते हैं।

खूबियों की बात करें तो Honor Magic8 Pro में कंपनी अब तक का सबसे तेज Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकती है। इसके साथ ब्रांड के खुद के डेवलप किए गए RF और एनर्जी एफिशिएंसी चिप्स भी दिए जाने की बात सामने आई है। जिससे नेटवर्क और बैटरी परफॉरमेंस दोनों में सुधार संभव हो सकता है। स्पीड के लिए फोन में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज दिया जा सकता है।

बैटरी के मामले में Magic8 Pro में Qinghai Lake Battery का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसकी क्षमता 7000mAh या उससे ज्यादा रखी जा सकती है। यह फोन 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट कर सकता है। जिससे यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस मिल जाएगा।

फोन Beidou सैटेलाइट मैसेजिंग का भी सपोर्ट कर सकता है। जिससे नेटवर्क न होने पर भी मैसेजिंग संभव हो सकती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें डुअल 3D Unlock System मौजूद रह सकता है। जिसमें 3D ToF फेस रिकग्निशन और Ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों शामिल किए जा सकते है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर की बात करें तो आगामी डिवाइस MagicOS 10.0 पर आधारित हो सकता है।

अपकमिंग Honor Magic8 Pro उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, परफॉरमेंस, प्रो-ग्रेड कैमरा क्वालिटी सहित लंबी बैटरी लाइफ पसंद करते हैं। इसका मुकाबला आगामी Xiaomi 17 Ultra, Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। इनमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन मिल सकता है।

यदि आप चीन में हैं और एक तगड़ा फोन लेना का मन बना रहे हैं साथ ही कुछ हफ्ते रुक सकते हैं तो Honor Magic8 Pro बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको इसे लेकर जानकारी देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here