
ऑनर ने ‘प्ले11 सीरीज’ को पेश करते हुए दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से Honor Play 11 Plus और Honor Play 11C 5G फोन चीन में लॉन्च किए गए हैं। ऑनर प्ले11 प्लस जहां 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा की ताकत के साथ आया है वहीं ऑनर प्ले11सी में एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। Honor Play 11+ की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती हैं और Honor Play 11C के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस की जानकारी आगे दी गई है।
ऑनर प्ले 11सी 5जी फोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है। यह मोबाइल Eye protection और eBook Mode जैसे फीचर्स से लैस हैं जो लंबे समय तक फोन चलाने में या स्क्रीन पर कुछ पढ़ने के दौरान आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
Honor Play 11C 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित MagicOS 9.0 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM G57 MC2 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए यह नया ऑनर 5जी फोन सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। इस मोबाइल का कैमरा 10x digital zoom करके फोटो खींच सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसे 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
पावर बैकअप के लिए Honor Play 11C 5G स्मार्टफोन को चाइना में 5300mAh battery पर लॉन्च किया गया है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इस मोबाइल में 13 घंटे तक शॉर्ट वीडियोज़ ऑनलाइन देखी जा सकती हैं। ऑनर ने अपने फोन को 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। ब्रांड का दावा है कि फोन में मौजूद Super power saving mode ऑन करने के बाद सिर्फ 10% Battery में भी यह मोबाइल 3.4 घंटे का कॉलिंग टाइम या 65 घंटे का स्टैंड बॉय टाइम दे सकता है।
ऑनर प्ले 11सी 5जी फोन ड्रॉप रजिस्टेंस बॉडी पर बना है जो जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी सुरक्षित रह सकता है। इस मोबाइल में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 सहित OTG का सपोर्ट भी दिया गया है। यूजर्स को फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा। कंपनी इस सस्ते 5जी फोन को चाइना में Lake blue, Inkstone black और Azure sky blue कलर में लेकर आई है।
Honor Play 11C चीन में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1299 yuan है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 18,000 रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है और इसका रेट 1499 yuan यानी 20,800 रुपये के करीब है।














