
Honor ने चीन में अपनी Play सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया बजट स्मार्टफोन Honor Play 70C लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करेगा। जहां यूजर्स को कम कीमत में बड़ी बैटरी और जरूरी फीचर्स दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी ने Honor Play 80 Plus को भी पेश किया है, जिसमें और भी बड़ी 7,500mAh बैटरी और पावरफुल हार्डवेयर मिलते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor Play 70C में 6.75-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस सेगमेंट में 90Hz रिफ्रेश रेट यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है। हालांकि यह AMOLED नहीं है, लेकिन डेली यूज, वीडियो देखने और सोशल मीडिया के लिए अच्छा साबित हो सकती है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Honor Play 70C स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह कॉन्फिगरेशन बेसिक टास्क जैसे कॉलिंग, ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और हल्के गेमिंग के लिए ठीक माना जा सकता है। हालांकि हेवी गेमिंग के लिए नहीं है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor Play 70C में 13MP का सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग और 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक सेल्फी के लिए उपयोग किया जा सकता है।
बैटरी Honor Play 70C फोन की बड़ी खूबी है। इसमें 5,300mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। यह बजट यूजर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Honor Play 70C स्मार्टफोन Android 15 आधारित MagicOS 9.0 पर रन करता है, जिसमें कंपनी कुछ कस्टम फीचर्स और ऑप्टिमाइजेशन देती है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें डुअल सिम 4G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे जरूरी फीचर्स शामिल हैं।
कीमत की बात करें तो Honor Play 70C चीन में CNY 599 (लगभग 8,356 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है, जो 4GB + 64GB वैरियंट के लिए है। वहीं, 4GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 699 (करीब 9,750 रुपये) और 6GB + 128GB की कीमत CNY 799 (तकरीबन 11,145 रुपये) रखी गई है। यह डिवाइस फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Honor Play 70C फोन Ink Rock Black, Lake Blue और Moonlit Silver जैसे आकर्षक रंगों में आता है।
Honor Play 70C कम बजट में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और जरूरी फीचर्स प्रदान करता है। इसलिए चीन में मौजूद ग्राहकों को लुभा सकता है। हालांकि कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में यह फोन सीमित है जिसकी वजह से अगर आप एंट्री लेवल फोन देख रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। वहीं, बेहतर परफॉरमेंस चाहिए तो Motorola, Redmi, OnePlus या Realme के विकल्प देख सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ हर टेक अपडेट के लिए जुड़े रहें।













