Honor Win Turbo की चाइना लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और Dimensity 8500 Elite चिपसेट होगा खास

Join Us icon

Honor अपनी नई Win सीरीज का विस्तार करने वाला है। इसमें पिछले साल Honor Win और Honor Win RT स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। वहीं, अब ब्रांड ने इस लाइनअप में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Honor Win Turbo स्मार्टफोन 29 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। आइए, आगे इसके संभावित फीचर्स जानते हैं।

लॉन्च से पहले इस अपकमिंग डिवाइस की कई अहम डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार आगामी Honor Win Turbo में कई फीचर्स Honor Power 2 जैसे देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस बार कंपनी फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर की जगह MediaTek का Dimensity 8500 Elite चिपसेट लगा सकती है। माना जा रहा है कि फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Honor Win Turbo में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है, जिससे इसका डिजाइन ज्यादा प्रीमियम हो सकता है। कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो इसमें हॉरिजॉन्टल मैट्रिक्स-स्टाइल डिजाइन देखने को मिल सकता है।

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत बन सकती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी बैटरी क्षमता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स के मुताबिक इसमें भी 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Honor Win Turbo फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ 5MP अल्ट्रावाइड सेंसर भी मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार Honor Win Turbo में बिल्ट-इन कूलिंग फैन नहीं मिलेगा, जो पहले वाले मॉडल का खास फीचर था। इसके बावजूद फोन को गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है।

Honor Win सीरीज को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो लंबा बैटरी बैकअप और पावरफुल परफॉरमेंस चाहते हैं। इसलिए आगामी Honor Win Turbo उन ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और शानदार स्पेसिफिकेशंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

Honor Win Turbo के लॉन्च में केवल कुछ दिन बाकी हैं, इसलिए यदि आप चीन में है तो इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको पेश होने की तारीख यानी 29 मई को फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here