Honor Win Turbo चीन में हुआ टीज, 10,000mAh बैटरी के साथ Win 2 की डिटेल्स भी आईं सामने

Join Us icon

Honor ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन Honor Win Turbo को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। कंपनी के नए टीजर से लगता है कि यह अपकमिंग फोन गेमिंग परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और नए डिजाइन के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसके साथ ही प्रीमियम Honor Win 2 सीरीज को लेकर भी लीक सामने आया है। जो माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor द्वारा शेयर किए गए टीजर इमेज में नया स्मार्टफोन Honor Win Turbo दर्शाया गया है, जिसमें बड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा आइलैंड में “Win” ब्रांडिंग के साथ ग्लोइंग डिजाइन एलिमेंट भी नजर आ रहा है, जो इसे गेमिंग-फोकस्ड डिवाइस बता रहा है। कंपनी ने इसे “Durable Gaming Warrior” बताया है, जिससे लगता है कि फोन लंबे समय तक शानदार परफॉरमेंस और दमदार बैटरी बैकअप दे सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Honor Win Turbo को चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station का दावा है कि Win Turbo का मॉडल नंबर SER-AN00 है, जो जनवरी में चीन में लॉन्च हुए Honor Power 2 से जुड़ा हुआ लगता है। इसलिए संभावना है कि Win Turbo इसका रीब्रांडेड या थोड़ा अलग वर्जन हो सकता है।

यदि ऐसा होता है तो Honor Win Turbo में 6.79-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,080mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 16MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

लीक में यह भी सामने आया है कि कंपनी जल्द ही Honor Win 2 सीरीज भी लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह  मौजूदा Win Turbo मॉडल्स से ज्यादा प्रीमियम होने का अनुमान है। इसमें Qualcomm का नया 2nm Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है। खास बात यह है कि Honor Win 2 सीरीज फोन में इंटरनल कूलिंग फैन और 10,000mAh से बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है।

नई Honor Win 2 सीरीज और Honor Win Turbo का मुकाबला संभावित तौर पर Xiaomi, iQOO और OnePlus के मोबाइल्स से हो सकता है। यह लाइनअप बड़ी बैटरी, हाई-एंड चिपसेट और गेमिंग फीचर्स पसंद करने वाले ग्राहकों को लुभा सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको आगे के अपडेट मिलते रहेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here