
Honor जल्द ही अपना नया बजट 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। क्योंकि कंपनी का अपकमिंग Honor X7e 4G लॉन्च से पहले एक सऊदी अरबियन रिटेलर की लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। जहां इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन ब्लैक, ऑरेंज और ब्लू जैसे तीन कलर ऑप्शंस में आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार Honor X7e 4G में 6.61-इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो HD+ रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। बजट सेगमेंट में आने के बावजूद फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। लीक के मुताबिक इसमें 7500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो लंबे बैकअप के लिए खास साबित हो सकती है।
Honor X7e 4G फोन के प्रोसेसर का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन लिस्टिंग में बताया गया है कि इसमें 2x Cortex-A75 कोर 2.0GHz क्लॉक स्पीड के साथ और 6x Cortex-A55 कोर 1.7GHz स्पीड पर काम करेंगे। इन स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए माना जा रहा है कि इसमें MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट हो सकता है। यही प्रोसेसर हाल ही में लॉन्च हुए Honor X6c में भी देखने को मिला था।
स्टोरेज की बात करें तो Honor X7e 4G स्मार्टफोन 6GB RAM के साथ आ सकता है। इसके साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प दिए जाने की जानकारी सामने आई है। बड़ी बैटरी और अच्छे स्पेस के चलते यह फोन उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो लंबे बैकअप वाला बजट स्मार्टफोन ढूढ़ रहे हैं।
फोटोग्राफी के लिए Honor X7e 4G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जबकि अन्य 5MP का सेंसर हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी कंपनी बेसिक कैमरा सेटअप दे सकती है, हालांकि इसकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।
लीक हुई कीमत के अनुसार Honor X7e 4G के 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत सऊदी अरब में SAR 949 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 24,479 रुपये रखी जा सकती है।
बताते चलें कि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट या ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस लिस्टिंग से लगता है कि यह जल्द ही ग्लोबल बाजार में उपलब्ध हो सकता है। इसे कम कीमत में 4जी सपोर्ट वाला फोन देख रहे ग्राहक ले सकते हैं। हम आपको आगे भी आधिकारिक लॉन्च या की सेल की जानकारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।














