
Google ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 OS का दूसरा बीटा अपडेट रिलीज कर दिया है। गूगल ने एंड्रॉयड 14 के पहले बीटा वर्जन को सिर्फ पिक्सल फोन के लिए उपलब्ध करवाया था। अब कंपनी ने नया बीटा दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड के लिए भी लॉन्च किया है। लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन को गूगल ने Android 13 के मुकाबले कई सारे फीचर्स और डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Android 14 OS के दूसरा बीटा वर्जन कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Pixel फोन में Android 14 बीटा 2 कैसे इंस्टॉल करें?
पिक्सेल स्मार्टफोन का यूज कर रहे यूजर्स को Android 14 के लेटेस्ट बीटा ओएस डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉइड डेवलपर प्लेटफॉर्म पर जाना होगा। यूजर्स यहां से एंड्रॉयड के दूसरे बीटा वर्जन को डाउलोड कर सकते हैं। यहां हम पिक्सल फोन में नया बीटा इंस्टॉल करने के बारे में स्टेप बाई स्टेप जानकारी दे रहे हैं।
OTA अपडेट से Android 14 बीटा 2 इंस्टॉल कैसे करें?
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको पिक्सल फोन में Android Beta प्रोग्राम पोर्टल ओपन करना है।
स्टेप 2 : यहां आपको अपने गूगल अकाउंट से लॉगइन करना है।

स्टेप 3 : अब आपको एंड्रॉयड बीटा के लिए एलिजिबल डिवाइसेस की लिस्ट दिखाई देगी।
स्टेप 4 : आपको Beta प्रोग्राम में टैप कर Opt-in सलेक्ट करना है। (अगर आपने यह पहले से किया है तो आपको एंड्रॉयड 14 के दूसरे बीटा को डाउनलोड करने के लिए सीधे नोटिफिकेशन मिल जाएगी।)
स्टेप 5 : अब कुछ देर बाद आपको फोन में नए बीटा वर्जन का डाउनलोड नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसे डाउनलोड कर फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
Android Flash Tool से Android 14 Beta 2 कैसे इंस्टॉल करें?
स्टेप 1 : सबसे पहले फोन Android Flash Tool साइट ओपन करें।
स्टेप 2 : ब्राउजर में साइट को ADB का एक्सेस का सपोर्ट दें।
स्टेप 3 : अब फोन की सेटिंग में जाकर डेवलपर मोड ऑन करें। (इसके लिए आपको सेटिंग > अबाउट माय डिवाइस > एंड्रॉयड बिल्ड ऑप्शन में सात बार टैप करना होगा)
स्टेप 4 : अब आपको डेवलपर सेटिंग में जाकर USB Debugging इनेबल करना है।
स्टेप 5 : अब आपको अपने फोन का OEM Unlocking को इनेबल करना है।
स्टेप 6 : फोन को यूएसबी के जरिए अपने फोन से कनेक्ट करना है।
स्टेप 7 : पॉप-अप मैसेज में डिवाइस सलेक्ट करने और निर्देशों का पालन करते हुए फोन में बीटा इंस्टॉल करें।
Android 14 beta 2 अपडेट के लिए योग्य फोन
लेटेस्ट Android 14 beta 2 अपडेट को गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के साथ दूसरे ब्रांड के फोन में भी इंस्टॉल किया जा सकता है। इस लिस्ट में गूगल के Pixel 4a (5G), Pixel 6, Pixel 6, Pixel 5, Pixel 5a, Pixel 6a, Pixel Fold, Pixel Pad, और Pixel 7 सीरीज के फोन मौजूद हैं। यह भी पढ़ें : 10 मोबाइल कंपनियों ने जारी किया Android 14 Beta वर्ज़न, देखें कौन से फोन पर मिल रहा सबसे पहले
दूसरे एंड्रॉयड फोन की बात करें तो इसमें Vivo X90 Pro, iQOO 11, Lenovo Tab Extreme, Nothing Phone (1), Oppo Find N2, Oppo Find N2 Flip, OnePlus 11, Tecno Camon 20 सीरीज, Realme GT 2 Pro, Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13, Xiaomi 12T, और Xiaomi Pad 6 शामिल हैं।






















