
अक्सर आपने अपने मोबाइल पर स्क्रीनशॉट कैप्चर किया होगा जो कि काफी आसान होता है। लेकिन, इसी स्क्रीनशॉट को जब लैपटॉप पर कैप्चर करना होता है तो कई लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती कि अपने Windows/macOS लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें। कुछ लोग तो ऐसे वक्त पर अपना कैमरा या मोबाइल ढूंढना शुरू कर देते हैं, जिसमें फोटो क्लियर न आने से वह आपके काम का नहीं रहता। इसलिए जरूरी है कि आपको यह पता होना चाहिए कि किसी भी Laptop (How to take screenshots on a laptop) पर स्क्रीनशॉट कैसे लिया जाता है। आइए हम आपको सभी तरह के लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने का तरीके बतात हैं।
इससे पहले आपको बता दें कि पीसी पर स्क्रीनशॉट लेने के स्टेप सॉफ्टवेयर के अनुसार अलग-अलग होते हैं। विंडोज और मैकओएस लैपटॉप दोनों ही स्क्रीनशॉट को कैप्चर करने के लिए अपने तरीके या कमांड होते हैं,और यदि आप उनके साथ अच्छी तरह से वाकिफ नहीं हैं, तो यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नीचे हमने विंडोज 10 / विंडोज 7 लैपटॉप या पीसी और macintosh पर स्क्रीनशॉट लेने के सभी स्टेप्स के बारे में जानकारी दी है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp अकाउंट को रखना है सेफ तो आज ही इनेबल करें ये 5 सेटिंग्स, बेहद सिंपल है पूरा प्रोसेस
विंडोज 10 लैपटॉप / पीसी पर स्क्रीनशॉट कैसे लें
विंडोज 10-पावर्ड लैपटॉप / पीसी पर स्क्रीनशॉट लेने के कई तरीके हैं। विंडोज 7 लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने का तरीका एक जैसा है। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में…
1. ऐप की मदद से लें Windows 7/ 10 लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट
Windows 10 और Windows 7 दोनों पर स्क्रीनशॉट कैप्चर करने के लिए एक डेडिकेटिड एपलिकेशन है, जिसे ‘Snipping Tool’ कहा जाता है। इस ऐप की मदद से लिए गए स्क्रीनशॉट अपने आप एक फाइल इमेज में आपके लैपटॉप पर सेव हो जाते हैं।
- सबसे पहले आपको स्टार्ट मैन्यू पर जाकर Snipping Tool सर्च करना होगा?
- एप्लिकेशन ओपन होने के बाद आपको ‘New’, ‘Mode’, ‘Delay’, ‘Cancel’, और ‘Options’ ऑप्शन दिखाई देंगे।
- ऐप में दिखाई दे रहे New बटन की मदद से कभी भी स्क्रीनशॉट कैप्चर किया जा सकता है।
- दूसरी ओर ‘Mode’ ऑप्शन में आप अपने अनुसरा क्रॉप कर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
- इसके अलावा ‘Cancel’ बटन की मदद से आप स्क्रीनशॉट को प्रोसेस को रोक सकते हैं। वहीं, ‘Delay’ ऑप्शन की मदद से आप स्क्रीनशॉट लेने के लिए टाइमर सेट कर सकते हैं।
2. Windows लैपटॉप पर प्रिंट स्क्रीन की मदद से स्क्रीनशॉट लेना
ऐप के अलावा Windows लैपटॉप में ‘PrtScn’ key की मदद से भी स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। इस ऑप्शन से आप दोनों Windows 10/ 7-पावर्ड लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
- ज्यादातक PrtScn key कीबोर्ड के टॉप-राइट कॉनर्र पर होती है।
- इस बटन को प्रैस कर पूरी स्क्रीन का screenshot लिया जा सकता है, जिसे आप आपनी मर्जी के अनुसार Paint, Microsoft Word और किसी भी प्रोग्राम में डिसप्ले इमेज के तौर पर पेस्ट कर सकते हैं।
- कुछ लैपटॉप पर, बटन को फ़ंक्शन key की सहायता की आवश्यकता हो सकती है, जिसे ‘Fn’ कहा जाता है। ऐसे कंप्यूटरों पर स्क्रीनशॉट लेने के लिए Fn + PrtScn दबाएं।
3. Alt+PrtScn की मदद से एक्टिव window पर स्क्रीनशॉट कैप्चर करना
- यह ऑप्शन केवल एक्टिव विंडो के लिए है। इसमें यह उस स्क्रीन को कॉपी करता है जिस पर आप काम कर रहे हैं। इसमें आप क्लिपबोर्ड पर कॉपी कर किसी अन्य प्रोग्राम में पेस्ट कर सकते हैं।
- Windows 7 और Windows 10 लैपटॉप यूजर्स को स्क्रीनशॉट लेने के लिए PrtScn बटन को ‘Alt’ key के साथ इस्तेमाल करना होता है।
4. किसी एक पोर्शन को कैप्चर करने के लिए Windows key+Shift+S को एक साथ प्रैस करना होगा।
- अगर आप पूरी स्क्रीन में से किसी एक पोर्शन को कैप्चर करना चाहते हैं तो आपको एक साथ Windows + Shift+S को प्रैस करना होगा।
- ऐसा करना से यह आपकी स्क्रीन की लाइट कम कर माउस को प्वाइंट कर देगा, जिसके बाद आप उस पोर्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं, जिसका स्क्रीनशॉट लेना है।
- ऐसा करने से स्क्रीनशॉट क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो जाएगा और आप किसी भी प्रोग्राम पर उसे पेस्ट कर सकते हैं।
5. Windows key+PrtScn की मदद से सीधा सेव करें स्क्रीनशॉट
- अगर आप क्लिपबोर्ड से स्क्रीनशॉट को कॉपि करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Windows key+PrtScn शॉर्टकट कमांड का इस्तेमाल करना होगा, जिससे स्क्रीनशॉट इमेज फाइल के तौर पर सेव हो जाएगा।
- इन सभी बटन को एक साथ प्रैस कर पूरी स्क्रीन का पिक्चर आपके “Pictures” फोल्डर या सब फोल्डर “Screenshots” में सेव हो जाएगा।
6. Windows key+G से कैसे लें स्क्रीनशॉट
- यह ऑप्शन गेमर्स के लिए है जो कि Windows laptop पर स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं।
- गेम खेलने के दौरान एक साथ Windows और G को एक साथ प्रैस करने पर नीचे कई ऑप्शन आएंगे, जिनकी मदद से आप सिलेक्टेड पोर्शन और फुल स्क्रीन को कैप्चर कर सकते हैं। together for a game overlay.
- ऐसे लिया गया स्क्रीनशॉट सीधा “Videos” फोल्डर के सबफोल्डर ‘Captures’ में सेव हो जाएगा।
macOS laptops/ PCs पर कैसे लें स्क्रीनशॉट
macOS में भी कई ऑप्शन मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। आइए आगा आपको इनके बारे में बताते हैं।
1. Command+Shift+3
macOS laptops/ PCs में एक साथ Command+Shift+3 को प्रैस कर सबसे आसनी से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। इस तरीके से आप पूरी स्क्रीन को कैप्चर कर सकते हैं।
2. Command+Shift+4
अगर आप स्क्रीन के किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट चाहते हैं, तो cmd + shift + 4 का इसेतमाल एक साथ कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको एक साथ cmd+ shift+ 4 को एक साथ दबाना होगा
- इसके बाद क्लिक करके कर्सर को ड्रेग करें, ताकि आप जिस हिस्से का इमेज चाहते हैं उसे चुना जा सके।
- स्क्रीनशॉट अपने आप डेस्कटॉप पर सेव हो जाएगा।
- Command+Shift+5
- यह ऑप्शन आपको स्क्रीनशॉट लेने के लिए फ्री-हैंड देता है।
- एक बार इस कमांड को क्लिक करने पर आपके सामने नीचे की ओर कई ऑप्शन आ जाते हैं, जिससे आप सिलेक्टेड पोर्शन से लेकर पूरी स्क्रीन को कैप्चर कर सकते हैं।
3. Command+Shift+6
यह ऑप्शन सिर्फ टच बार के साथ आने वाले MacBook वर्जन के है।
MacOS लैपटॉप पर लिए गए सभी स्क्रीनशॉट डेस्कटॉप (डिफ़ॉल्ट रूप से) सेव होते हैं। हालांकि, आप जो भी ड्राइव / फ़ोल्डर पसंद करते हैं वहां इन स्क्रीनशॉट को सेव कर सकते हैं। इसके लिए आपको कमांड-शिफ्ट -5 दबाने पर -> ऑप्शन पर जाना होगा और सेव लोकेशन चुननी होगी। इसके बाद भविष्य में कैप्चर किए जाने वाले सभी स्क्रीनशॉट उस फ़ोल्डर या ड्राइव में सेव हो जाएंगे।





















