कैसे लें लैपटॉप पर Screenshots, ये रहे 10 सबसे सिंपल स्टेप्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/03/how-to-take-screenshot.jpg

अक्सर आपने अपने मोबाइल पर स्क्रीनशॉट कैप्चर किया होगा जो कि काफी आसान होता है। लेकिन, इसी स्क्रीनशॉट को जब लैपटॉप पर कैप्चर करना होता है तो कई लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती कि अपने Windows/macOS लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें। कुछ लोग तो ऐसे वक्त पर अपना कैमरा या मोबाइल ढूंढना शुरू कर देते हैं, जिसमें फोटो क्लियर न आने से वह आपके काम का नहीं रहता। इसलिए जरूरी है कि आपको यह पता होना चाहिए कि किसी भी Laptop (How to take screenshots on a laptop) पर स्क्रीनशॉट कैसे लिया जाता है। आइए हम आपको सभी तरह के लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने का तरीके बतात हैं। 

इससे पहले आपको बता दें कि पीसी पर स्क्रीनशॉट लेने के स्टेप सॉफ्टवेयर के अनुसार अलग-अलग होते हैं। विंडोज और मैकओएस लैपटॉप दोनों ही स्क्रीनशॉट को कैप्चर करने के लिए अपने तरीके या कमांड होते हैं,और यदि आप उनके साथ अच्छी तरह से वाकिफ नहीं हैं, तो यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नीचे हमने विंडोज 10 / विंडोज 7 लैपटॉप या पीसी और macintosh पर स्क्रीनशॉट लेने के सभी स्टेप्स के बारे में जानकारी दी है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp अकाउंट को रखना है सेफ तो आज ही इनेबल करें ये 5 सेटिंग्स, बेहद सिंपल है पूरा प्रोसेस

विंडोज 10 लैपटॉप / पीसी पर स्क्रीनशॉट कैसे लें

 

विंडोज 10-पावर्ड लैपटॉप / पीसी पर स्क्रीनशॉट लेने के कई तरीके हैं। विंडोज 7 लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने का तरीका एक जैसा है। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में…

 

1. ऐप की मदद से लें Windows 7/ 10 लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट

Windows 10 और Windows 7 दोनों पर स्क्रीनशॉट कैप्चर करने के लिए एक डेडिकेटिड एपलिकेशन है, जिसे ‘Snipping Tool’ कहा जाता है। इस ऐप की मदद से लिए गए स्क्रीनशॉट अपने आप एक फाइल इमेज में आपके लैपटॉप पर सेव हो जाते हैं।

 

2. Windows लैपटॉप पर प्रिंट स्क्रीन की मदद से स्क्रीनशॉट लेना

ऐप के अलावा Windows लैपटॉप में ‘PrtScn’ key की मदद से भी स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। इस ऑप्शन से आप दोनों Windows 10/ 7-पावर्ड लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

3. Alt+PrtScn की मदद से एक्टिव window पर स्क्रीनशॉट कैप्चर करना 

4. किसी एक पोर्शन को कैप्चर करने के लिए Windows key+Shift+S को एक साथ प्रैस करना होगा।

5. Windows key+PrtScn की मदद से सीधा सेव करें स्क्रीनशॉट

6. Windows key+G से कैसे लें स्क्रीनशॉट

macOS laptops/ PCs पर कैसे लें स्क्रीनशॉट

macOS में भी कई ऑप्शन मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। आइए आगा आपको इनके बारे में बताते हैं।

1. Command+Shift+3

macOS laptops/ PCs में एक साथ Command+Shift+3 को प्रैस कर सबसे आसनी से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। इस तरीके से आप पूरी स्क्रीन को कैप्चर कर सकते हैं।

2. Command+Shift+4

अगर आप स्क्रीन के किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट चाहते हैं, तो cmd + shift + 4 का इसेतमाल एक साथ कर सकते हैं। 

  1. Command+Shift+5

3. Command+Shift+6

यह ऑप्शन सिर्फ टच बार के साथ आने वाले MacBook वर्जन के है।

MacOS लैपटॉप पर लिए गए सभी स्क्रीनशॉट डेस्कटॉप (डिफ़ॉल्ट रूप से) सेव होते हैं। हालांकि, आप जो भी ड्राइव / फ़ोल्डर पसंद करते हैं वहां इन स्क्रीनशॉट को सेव कर सकते हैं। इसके लिए आपको कमांड-शिफ्ट -5 दबाने पर -> ऑप्शन पर जाना होगा और सेव लोकेशन चुननी होगी। इसके बाद भविष्य में कैप्चर किए जाने वाले सभी स्क्रीनशॉट उस फ़ोल्डर या ड्राइव में सेव हो जाएंगे।