अब व्हाट्सऐप पर सेंट मैसेज कर सकेंगे डिलीट, जानें क्या है तरीका

Join Us icon

पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि व्हाट्सऐप जल्द ही एक ऐसा फीचर लाने वाला है जिसके माध्यम से आप गलती से भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकेंगे। वहीं आज कंपनी ने इसे रोलआउट कर दिया है। व्हाट्सऐप उपभोक्ता सेंट मैसेज को डिलीट कर सकते हैं भले ही वह मैसेज दूसरे के फोन पर मिल गया हो। नए फीचर में आप किसी खास व्यक्ति या ग्रुप में भेजे गए मैसेज को ​डिलीट करने में सक्षम होंगे। कंपनी ने ​इसे डिलीट फॉर एवरिवन फीचर का नाम दिया है।

व्हाट्सऐप का यह फीचर आपको अपडेट के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि डिलीट फॉर एवरीवन फीचर आज से सभी एंडरॉयड, आईओएस और विंडोज यूजर के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि रोलआउट होने के बावजूद अब तक यह फीचर सभी को मिला नहीं है। कंपनी इसे काफी धीरे अपडेट कर रही है। इस फीचर के माध्यम से आप टेक्सट, इमेज, जिफ़, वॉयस मैसेज, लोकेशन, स्टिकर, कॉन्टैक्टस कार्ड और स्टेटस रिप्लाई आदि को डिलीट करने में सक्षम होंगे।

जानें कैसे करें व्हाट्सऐप शेड्यूल, खुद से ही सुबह में होगी गुड मॉर्निंग और रात में गुड नाइट

कैसे कर पाएंगे किसी मैसेज को डि​लीट
यह खबर हर व्हाट्सऐप यूजर के लिए खास है लेकिन सवाल यही है कि कैसे किसी मैसेज को डिलीट कर पाएंगे। तो आपको बता दूं कि यदि आपको लगता है कि मैसेज गलत है और इसे डिलीट करना जरूरी है तो सबसे पहले मैसेज को सलेक्ट करना है। इसके साथ ही उपर में डिलीट मैसेज का विकल्प आ जाएगा। उसके क्लिक करना है।

यहां डिलीट फॉर मी और डिलीट फॉर एवरिवन का विकल्प मिलेगा। आपको डिलीट फॉर एवरिवन का चुनाव करना है। भेजा गया मैसेज दूसरे के फोन से भी डिलीट हो जाएगा।

हालांकि भेजे गए मैसेज को डिलीट करने की अवधि निर्धारित है और आप 7 मिनट के अंदर ही उसे हटा पाएंगे। इसके बाद नहीं कर सकते।

5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 10.1-इंच स्क्रीन वाला स्वाइप स्लेट प्रो

डिलीट फॉर एवरीवन के माध्यम से व्हाट्सऐप पहले मैसेज की एक फॉल्स कॉपी सेंट करता है। यदि 7 मिनट तक आप मैसेज को डिलीट नहीं करते तो वास्तविक कॉपी प्राप्त हो जाती है। यदि मैसेज डिलीट नहीं किया जाएगा तो यूजर को कुछ पता नहीं चलेगा। वहीं ​यदि डिलीट किया गया है तो सिर्फ ​दिस मैसेज वाज डिलीटेड लिखा आएगा।

खास बात यह कही जा सकती है कि यह काम फोन में चुपके से होगा। मैसेज आने पर जिस तरह से ​नोटिफिकेशन प्राप्त होता है डिलीट फॉर एवरिवन में नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा।

यहां एक बात और ध्यान देने वाली है कि यह फीचर तभी काम करेगा जब दोनों फोन में व्हाट्सऐप का नया संस्करण अपडेट हो। यदि एक फोन में यह फीचर आ गया है और दूसरे में नहीं तो कार्य नहीं करेगा।

डिलीट फॉर एवरीवन के माध्यम से आप ग्रुप में भेजे गए मैसेज को एक बार में ही सभी के फोन से डिलीट कर सकते हैं लेकिन ब्रॉडकॉस्ट मैसेज में यह संभव नहीं होगा।

व्हाट्सऐप का यह नया फीचर एंडरॉयड, आईओएस और विंडोज फोन के लिए तो उपलब्ध हो चुका है लेकिन पुराने नोकिया के सिंंबियन फोन पर इसका लाभ नहीं ​लिया जा सकेगा।

स्रोत: वाबेताइन्फो