
लंबे इंतजार और अनेंको चर्चाओं के बाद वह दिन आ ही गया है जब एप्पल की दसवीं सालगिरह का सेलिब्रेशन होगा और टेक वर्ल्ड के समक्ष कंपनी का लेटेस्ट आईफोन पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह आईफोन अब तक लॉन्च किए गए सभी आईफोन्स से बेहद अलग व उच्च तकनीक पर बना होगा तथा दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। आज एप्पल अपने इस हाई एंड स्मार्टफोन से पर्दा उठाने जा रही है। हालांकि नए आईफोन का आगाज़ अमेरिका में किया जाएगा लेकिन आप घर बैठे इस बड़े ईवेंट का साक्षी बन सकते है।
एप्पल आईफोन 8: 8 चीजें जो बनाऐगी इसे सबसे अलग
एप्पल की ओर से आज नए आईफोन के रूप में 1 से ज्यादा डिवाईस पेश किए जा सकते हैं। जैसा कि हमनें आपको पहले ही बताया इस साल एप्पल अपने आईफोन की 10वीं सालगिरह मना रही है, इसलिए इस नए आईफोन के लॉन्च ईवेंट को कैलिर्फोनिया स्थित स्टीव जॉब्स थिऐटर में आयोजित किया गया है। कैलिर्फोनिया में यह फोन 12 सितंबर सुबह 10 बजे प्रदर्शित होगा, जो भारतीय समयनुसार रात के तकरीबन 10:30 बजे होगा।

आपको बता दें कि चर्चा के हिसाब से आज एप्पल आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन एक्स (आईफोन 10) के रूप में तीन आईफोन पेश करने वाली है और कंपनी इस ईवेंट को पूरी दुनिया में लाईव स्ट्रीम के जरिये दिखाने वाली है। नए एप्पल आईफोन के पहले लुक को कंपनी की वेबसाइट पर देखने के लिए (यहां क्लिक) करें।
भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट8, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
आपकों बता दें कि एप्पल की वेबसाइट पर नए आईफोन के लॉन्च ईवेंट को किसी भी आईफोन, आईपॉड, आईपैड, एप्पल सफारी ब्राउजर, एप्पल मैक तथा एप्पल टीवी पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही विंडोज़ 10 पर चलते वाले माइक्रोसॉफ्ट कम्पयूटर व लैपटॉप पर भी इस लॉन्च ईवेंट को देखा जा सकेगा।





















