6620mAh बैटरी और 10x zoom वाले कैमरा के साथ आया नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 90m Plus

Join Us icon

हुआवई ने पिछले महीने ही ‘एन्जॉय 90’ सीरीज को अपनी होम मार्केट चीन में पेश लॉन्च किया था। इस सीरीज में Huawei Enjoy 90, Enjoy 90 Plus और Enjoy 90 Pro Max लॉन्च हुए थे। वहीं अब इसी सीरीज का एक और नया मोबाइल Huawei Enjoy 90m Plus भी मार्केट में आ गया है। लुक के मामले में यह हुआवई स्मार्टफोन काफी हद तक OnePlus 15 जैसा है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

हुआवई एन्जॉय 90एम प्लस के बैक पैनल पर उपरी ओर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा मॉड्यूल में दो लेंस जहां एक ही ओवल शेप में वर्टिकली प्लेस्ड किए गए हैं वहीं इसके साइड में एलइडी फ्लैश और लेंस डिटेल प्रिंट है। ऐसा ही रियर डिजाइन वनप्लस 15 में भी देखने को मिला था।

नए हुआवई स्मार्टफोन में जहां कैमरा मेगापिक्सल लिखा गया है, वनप्लस फोन में वहां थर्ड कैमरा लेंस लगाया गया था। Enjoy 90m Plus की थिकनेस 8.32mm और वजन 212 ग्राम है। चाइना में इसे Starry Black, Feather White और Coral Orange कलर में बेचा जाएगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Enjoy 90m Plus एंड्रॉयड आधारित HarmonyOS 6.0 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें हुआवई का ही Kirin 8000 चिपसेट लगाया है। यह 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

हुआवई एन्जॉय 90एम प्लस 5जी फोन को 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच एचडी+ डिस्प्ले पर लाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 850nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोन यूजर्स को फ्लेट स्क्रीन मिलेगी जिसपर ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Huawei Enjoy 90m Plus ​डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर और 10x digital zoom सपोर्ट करने वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह हुआवई फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए हुआवई एन्जॉय 90एम प्लस स्मार्टफोन को कंपनी ने 6620mAh Battery से लैस किया है। ब्रांड के मुताबिक यह सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़्ड बैटरी है जो लंबा बैकअप देने के साथ ही बार-बार चार्ज करने के बाद भी अपनी बैटरी हेल्थ मेंटेन रखती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 40W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

Huawei Enjoy 90m Plus की रैम तो कंपनी ने नहीं बताई है लेकिन इसे 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 6.0 दिया गया है। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। हुआवई एन्जॉय 90एम प्लस 5जी फोन की कीमत अनाउंस होते ही यहां पर अपडेट कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here