Huawei Mate 40 Pro ताकतवर प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ हुआ लिस्ट, 22 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Join Us icon

Huawei Mate 40 सीरीज़ को को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। वहीं, हाल ही में इस बात की पुष्टी हो गई है कि 22 अक्टूबर को हुवावे की नई सीरीज को पेश किया जाएगा। हुवावे कंज्यूमर बिजनेस सीईओ और हुवावे एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर Richard Yu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लॉन्च डेट की पुष्टी की थी। इस सीरीज के अंदर Huawei Mate 40, Huawei Mae 40 Pro और Huawei Mate 40 Pro+ को लॉन्च किया जा सकता है, जिन्हें अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। प्रो मॉडल के लीक रेंडर्स में इशारा मिला था कि यह फोन डुअल-पंच सेल्फी कैमरा और क्वाड कैमरा सेटअप से लैस होगा। वहीं, अब Huawei Mate 40 Pro को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जहां फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

गीकबेंच पर हुवावे मेट 40 प्रो को मॉडल नंबर NOH-NX9 के साथ स्पॉट किया गया है। वहीं, इस मॉडल नंबर के साथ फोन को कुछ समय पहले इंडोनेशिया टेलिकॉम की TÜV SÜD पर सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। आइए आगे आपको गीकबेंच Huawei Mate 40 Pro के फीचर्स को लेकर सामने आई जानकारी से अवगत कराते हैं। इसे भी पढ़ें: Huawei Enjoy 20 और Enjoy 20 Plus लॉन्च, पॉप-अप कैमरे के साथ है 8 जीबी रैम, बड़ी बैटरी और 5G प्रोसेसर

Huawei Mate 40 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार Mate 40 Pro को बिल्कुल नए Kirin 9000 चिसेट पर पेश किया जाएगा। हालांकि, लिस्टिंग में चिपसेट के नाम का जिक्र नहीं है। लेकिन, लिस्टिंग में सोर्स कोड पर Mali-G78 को देखा गया है जो कि 5nm प्रोसेस के साथ लिस्ट है। Kirin 9000 कंपनी का पहला 5nm SoC होगा जो कि ब्लिट-इन 5G मॉडम के साथ आ सकता है। इसके अलावा बेंचमार्किंग साइट पर सामने आया है कि फोन में 8GB की रैम होगी। हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन कम रैम में भी आ सकता है।

screenshot-2020-10-13-at-9-41-55-am

इसके अलावा Huawei Mate 40 Pro को एंडरॉयड 10 पर पेश किया जा सकता है। वहीं, इसमें हुवावे की अपनी ऐपगैलरी ऐप स्टोर मिलेगा। साथ ही फोन ने बेंचमार्किंग साइट पर सिंगल-कोर में 1020 और मल्टी कोर में 3710 स्कोर हासिल किए हैं जो कि एक फ्लैगशिप लेवल के हैं। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ लॉन्च हुआ पंच-होल डिसप्ले वाला Huawei P Smart 2021

huawei-mate-40-pro-image-featured

Huawei Mate 40 Pro की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए हमें 22 अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन, कुछ समय पहले सामने आई लीक के अनुसार इस फोन में रियर पर सर्कुल क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें एक 108MP सेसंर होगा। इसके अलावा Mate 40 सीरीज को 66W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

बता दें कि अगस्त महीने में MIIT सर्टिफिकेशन पर हुवावे मेट 40 सीरीज के तीन मॉडल की जानकारी आई थी। जानकारी के अनुसार, पहले फोन vanilla Huawei Mate 40 जिसका कोडनेम Ocean था और मॉडल नंबर OCE-AN00, दूसरा फोन Huawei Mate 40 Pro हो सकता है, जिसका कोडनेम Noah और मॉडल नंबर NOH-AN00 था। तीसरा व सीरीज़ का प्रीमियम फोन कथित रूप से Mate 40 Pro+ हो सकता है, जिसका मॉडल नंबर NOP-AN00 था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here