Huawei Nova 17 Pro में मिल सकता है 200MP कैमरा, लॉन्च से पहले डिस्प्ले और प्रोसेसर की डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/huawei-nova-16s-pro-global-launch-date.jpg

Huawei की अपकमिंग Nova 17 सीरीज को लेकर नया अपडेट शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस महीने के आखिर तक चीन में इस लाइनअप को लॉन्च कर सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले टिपस्टर Digital Chat Station ने Huawei Nova 17 सीरीज के डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है। जिसमें 200MP का मेन कैमरा, OLED डिस्प्ले और नया Kirin 8-सीरीज चिपसेट मिलने की बात कही गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Nova 17 सीरीज स्पेसिफिकेशंस लीक

डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, Huawei Nova 17 सीरीज के लिए कंपनी दो OLED डिस्प्ले साइज टेस्ट कर रही है। इनमें 6.68-इंच और 6.84-इंच का पैनल शामिल हो सकते हैं। दोनों डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन मिल सकता है। माना जा रहा है कि 6.68-इंच का डिस्प्ले स्टैंडर्ड Nova 17 और 6.84-इंच का पैनल Nova 17 Pro में दिया जा सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो नई सीरीज के डिस्प्ले साइज और रिजॉल्यूशन में पिछली जनरेशन के मुकाबले ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है।

लीक की सबसे खास जानकारी Nova 17 Pro के कैमरा सेटअप को लेकर सामने आई है। टिपस्टर के अनुसार, फोन में 200MP का बड़ा मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह GalaxyCore का GCB0H सेंसर हो सकता है। जिसका साइज करीब 1/1.56-इंच बताया जा रहा है।

फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी उम्मीद है। इसमें SmartSens का SC5000CS सेंसर उपयोग किया जा सकता है, जिसका साइज 1/2.5-इंच हो सकता है। बेहतर कलर एक्युरेसी के लिए इसमें मल्टीस्पेक्ट्रल लेंस भी दिया जा सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि बेस मॉडल Nova 17 में भी 200MP का मेन कैमरा और टेलीफोटो सेंसर दिया मिलेगा या नहीं।

बता दें कि Huawei Nova 16 में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया था। वहीं, Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra में 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड और OIS सपोर्ट वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मौजूद है।

परफॉरमेंस की बात करें तो लीक में Nova 17 सीरीज के लिए नए 8-सीरीज चिपसेट का जिक्र किया गया है। हालांकि, टिपस्टर ने इसके फाइनल Kirin मॉडल की जानकारी नहीं दी है। दूसरी रिपोर्ट्स में इस चिपसेट को Kirin 8050 बताया जा रहा है, लेकिन अभी कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।

कब लॉन्च हो सकती है Huawei Nova 17 सीरीज

Huawei Nova 17 सीरीज के इस महीने के आखिर तक चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च और अन्य फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आने वाले दिनों में लाइनअप की और जानकारी सामने आ सकती है। इसके अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।