आइडिया ने पेश किया 159 रुपये का प्लान, 28 दिनों तक हर दिन मिलेगा 1जीबी डाटा और मुफ्त वॉयस कॉल

Join Us icon

आइडिया ने ​पिछले महीने ही अपने यूजर्स के लिए एक साथ 3 प्लान पेश किए थे। ये प्लान 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये के थे जो 28 दिनों की वेलिडिटी से शुरू होकर 90 दिनों की वैधता देते हैं। इन तीनों ही प्लान में हर दिन 1.5जीबी 4जी इंटरनेट डाटा मिलता है। वहीं नवंबर की शुरूआत होते ही आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक और नया प्लान पेश किया है जो 159 रुपये का आता है। इस प्लान में ढ़ेर सारे 4जी डाटा के साथ वॉयस कॉल मुफ्त दी जा रही है।

कौन-सी टेलीकॉम कंपनी दे रही है कितनी इंटरनेट स्पीड, जानें यहां

आइडिया की ओर से पेश किया गया 159 रुपये का प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो आइडिया हर दिन 1जीबी 4जी डाटा अपने यूजर्स को दे रही है। 1जीबी प्रतिदिन के हिसाब पूरे प्लान में कुल 28जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। आइडिया नेटवर्क पर मिल रहे इस डाटा का यूज़ 4जी के साथ ही 3जी और 2जीबी पर भी किया जा सकता है।

girl-with-phone-indian-7

159 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कंपनी लोकल व एसटीडी नंबर पर फ्री वॉयस कॉल दे रही है। ये वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आती है। यानि आइडिया कस्टमर एक दिन में अधिकतम 250 मिनट तथा एक हफ्ते में अधिकमत 1000 मिनट की वॉयस कॉल कर सकेंगे। आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क फ्री चलने वाली ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से मुफ्त रहेगी।

अमेज़न ने मंगाया था फोन, बॉक्स में मिला साबुन

आइडिया कस्टमर्स को 159 रुपये के प्लान में हर दिन 250 एसएमएस भी प्राप्त होंगे जो नेशनल नंबरों पर ​फ्री रहेंगे। आइडिया की ओर से यह प्लान पूरे देश में जारी कर दिया गया है जिसकी उपलब्धता को आइडिया ऐप या वेबसाइट के साथ ही टोल फ्री नंबर पर भी पता किया जा सकता है। आइडिया के बेस्ट आॅफर जानने के लिए यहां क्लिक करें

Comments are closed.