Infinix GT 50 Pro होने वाला है इंडिया में लॉन्च, इसी महीने होगी एंट्री

Infinix अपनी GT सीरीज में नया स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च करने वाला है। यह भारत में अक्टूबर में आएगा। बता दें कि डिवाइस अप्रैल में ग्लोबली आया था। उम्मीद है भारतीय मॉडल में इससे मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो नया फोन गेमिंग करने वाले यूजर्स को लुभा सकता है। वहीं, टिपस्टर Sudhanshu Ambhore ने भी फोन के भारत में लॉन्च को लेकर जानकारी शेयर की है। आइए, आगे आपको डिटेल्स देते हैं।
अक्टूबर में भारत आएगा Infinix GT 50 Pro
इंडस्ट्री सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार Infinix GT 50 Pro को भारत में अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट में फोन के नाम और अक्टूबर लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी दी गई है, लेकिन लॉन्च की सटीक डेट अभी सामने नहीं आई है। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के करीब फोन से जुड़े गेमिंग इकोसिस्टम की अन्य डिटेल्स दी जाएगी।
टिपस्टर Sudhanshu Ambhore ने भी अपने एक्स हैंडल के जरिए दावा किया है कि Infinix GT 50 Pro इस महीने भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। फोन के लिए एक इंटरैक्टिव वेबपेज का लिंक भी शेयर किया गया है। जहां यूजर्स क्लिक करके एक रिवील मीटर को आगे बढ़ा सकते हैं। जिसके बाद फोन की लॉन्च डेट सामने आने की उम्मीद है।
इस वेबपेज पर प्रोग्रेस परसेंटेज, रिवील अनलॉक करने के लिए बचे क्लिक, 30 सेकंड का टाइमर और रोज 5 सेशन की लिमिट दिखाई जा रही है। हालांकि, वेबपेज पर फिलहाल Infinix या GT 50 Pro का नाम नहीं लिखा गया है। इसके URL में ‘GT’ का रेफरेंस और ‘PR’ सोर्स पैरामीटर दिख रहा है। जिससे इसके GT सीरीज से जुड़े होने की संभावना लगभग पक्की है।
Infinix की GT सीरीज में पूर्व में GT 10 Pro, GT 20 Pro और GT 30 Pro जैसे दमदार फोंस आए हैं। जिसके बाद कंपनी अब GT 50 Pro के जरिए इस सीरीज को अगले लेवल पर ले जा रही है।
Infinix GT 50 Pro के साथ एक इकोसिस्टम-आधारित गेमिंग एक्सपीरियंस पेश करने की बात कही जा रही है। इसमें फोन के अलावा ऐसे प्रोडक्ट और एलिमेंट शामिल होंगे। जो गेम खेलने के तरीके और कंट्रोल को बेहतर बनाने के लिए दिए जाएंगे। कंपनी ने अभी इस इकोसिस्टम के सभी प्रोडक्ट्स या फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लॉन्च के करीब आने पर इनके बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Exclusive: I can confirm that Infinix GT 50 Pro will be launching in India this October! 🎮
The next chapter of GT goes beyond the phone, evolving into a broader gaming ecosystem built around how we play today.
To unlock the launch date, visit the link and click to push the reveal meter forward. Every click brings us closer to unlocking the date.
Hit the target. Unlock the launch date.
https://t.co/buOMI0Crl0
— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) October 7, 2026
बता दें कि Infinix GT 50 Pro को ग्लोबल मार्केट में अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, अब इसका भारतीय लॉन्च अक्टूबर में होगा। फिलहाल Amazon India या Flipkart पर फोन का आधिकारिक माइक्रोसाइट नजर नहीं आया है। ऐसे में आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से टीजर या माइक्रोसाइट के जरिए इसकी लॉन्च डेट बताई जा सकती है। यदि आप इसी महीने नया गेमिंग फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।