Infinix Hot 60i और Smart 10 4G FCC और NBTC सर्टिफिकेशन साइट्स पर आए नजर, जानें डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • FCC और NBTC पर दिखे Infinix Hot 60i और Smart 10 4G।
  • Hot 60i में 4G सपोर्ट, 5160mAh बैटरी होने की उम्मीद है।
  • Hot 60i 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।

Infinix अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है और इसके दो नए डिवाइस Hot 60i और Smart 10 4G को हाल ही में FCC और NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखे गए हैं। इन सर्टिफिकेशनों से हमें इन फोन्स के कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी मिली है। आइए, इन दोनों डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं:

FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Infinix Hot 60i

FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट के अनुसार, Infinix Hot 60i का मॉडल नंबर X6728 है। यह फोन कई तरह की कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के साथ आता है, जो इसे एक भरोसेमंद और आधुनिक स्मार्टफोन बनाते हैं। इसके फीचर की बात करें, तो ये निम्न हैं:

  • नेटवर्क सपोर्ट: यह फोन 2G, 3G और 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें कई लोकप्रिय LTE बैंड्स शामिल हैं, जैसे कि बैंड 2, 4, 5, 7, 12, 13, 17, 25, 26, और 66, साथ ही TDD बैंड्स 38 और 41। इससे यह फोन विभिन्न देशों और नेटवर्क्स के साथ अच्छी तरह काम करेगा।
  • वायरलेस कनेक्टिविटी: Hot 60i में डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz), ब्लूटूथ, GPS और NFC (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) जैसे फीचर्स शामिल हैं। NFC की मौजूदगी का मतलब है कि यह फोन वायरलेस पेमेंट्स जैसे कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स के लिए भी उपयुक्त होगा।
  • डिजाइन और साइज: FCC लिस्टिंग के अनुसार, फोन का साइज 166.02 x 76.61 x 7.77 मिमी है। इसका मतलब है कि यह एक लंबा और पतला डिवाइस होगा, जो हाथ में पकड़ने में सुविधाजनक और आकर्षक होगा।
  • बैटरी: इस फोन में 5060mAh की रेटेड बैटरी है, जिसकी सामान्य क्षमता 5160mAh है। यह बैटरी मॉडल BL-50FX है, जिसका रेटेड वोल्टेज 3.92V और अधिकतम चार्जिंग वोल्टेज 4.53V है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ, यह फोन रोजमर्रा के कामों के लिए लंबे समय तक चल सकता है, जैसे कि कॉलिंग, ब्राउजिंज और वीडियो स्ट्रीमिंग।
  • परफॉर्मेंस: Carlcare सर्विस वेबसाइट पर इस फोन की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। यह कॉन्फिगरेशन बजट सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन और पर्याप्त स्टोरेज प्रदान करेगा।

इन सभी फीचर को देखते हुए Infinix Hot 60i एक ऐसा स्मार्टफोन लगता है, जो बजट सेगमेंट में अच्छी कनेक्टिविटी, लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त फीचर्स प्रदान करेगा।

NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Infinix Smart 10 4G

Infinix Smart 10 4G को NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर X6725 के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि NBTC लिस्टिंग में इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई डिटेल जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी Carlcare सर्विस वेबसाइट पर इस फोन की लिस्टिंग से हमें इसके स्टोरेज वेरिएंट्स के बारे में पता चला है। Smart 10 4G चार स्टोरेज कॉन्फिगरेशन्स में उपलब्ध होगा:

  • 3GB रैम + 64GB स्टोरेज
  • 4GB रैम + 64GB स्टोरेज
  • 4GB रैम + 128GB स्टोरेज
  • 4GB रैम + 256GB स्टोरेज

ये स्टोरेज ऑप्शन्स यूजर्स को अपनी जरूरतों और बजट के अनुसार फोन चुनने की सुविधा देंगे। हालांकि अभी तक इस फोन के अन्य फीचर्स जैसे कि प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा या डिस्प्ले के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Infinix Hot 60i और Smart 10 4G के FCC और NBTC सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखने से यह साफ है कि Infinix जल्द ही अपने स्मार्टफोन लाइनअप में दो नए बजट फ्रेंडली डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, Smart 10 4G अपने चार स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ यूजर्स को ज्यादा विकल्प देगा। दोनों फोन Carlcare सर्विस वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुके हैं, जो इनके जल्द लॉन्च होने का संकेत देता है। अगर आप इन फोन्स के लॉन्च या अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में और जानकारी चाहते हैं, तो हमारे साथ बने रहें, क्योंकि जैसे ही कोई नई जानकारी आएगी, हम आपको अपडेट करेंगे!

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here