
पिछले महीने Infinix Note 50 स्मार्टफोन को FCC डेटाबेस पर देखा गया था और अब Infinix Note 50 Pro मॉडल भी इसी सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स और स्कीमैटिक डिजाइन इमेज देखने को मिला है। आइए, आगे अपकमिंग इंफिनिक्स नोट 50 प्रो मोबाइल की डिटेल्स जानते हैं।
Infinix Note 50 Pro एफसीसी सर्टिफिकेशन
Infinix Note 50 Pro स्मार्टफोन जिसका मॉडल नंबर ‘X6855’ है ने FCC सर्टिफिकेशन प्राप्त कर लिया है। इसका FCC ID ‘2AIZN-X6855’ है और इसे एक ‘मोबाइल फोन’ के रूप में लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में जो प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं आप नीचे देख सकते हैं।
- बताया गया है कि डिवाइस वायरलेस रिवर्स चार्जिंग, चार्जिंग एडाप्टर का मॉडल नंबर – ‘U900XSA’, NFC कनेक्टिविटी से लैस हो सकता है।
- मोबाइल में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलने की उम्मीद है।
Infinix Note 50 Pro डिजाइन और मॉडल नंबर
स्कीमैटिक इमेज के अनुसार मॉडल नंबर ‘X6856’ का जिक्र है, जिसका FCC ID ‘2AIZN-X6856’ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस Infinix Note 50 Pro+ 5G मॉडल हो सकता है। माना जा रहा है कि Infinix Note 50 Pro और Infinix Note 50 Pro+ 5G में उनके पूर्व फोन की तरह समान डिजाइन हो सकता है।
- फोन में ऑक्टागोनल-शेप का कैमरा मॉड्यूल, जिसमें डुअल टोन डिजाइन होने की संभावना है। इसमें फ्लैट रियर और साइड पैनल मिल सकता है।
- मोबाइल के साइड्स पर एंटीना लाइन्स, बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और दाईं ओर पावर बटन मिल सकते हैं।
- कैमरा मॉड्यूल में चार यूनिट्स और डुअल टोन एलईडी फ्लैशलाइट दी जा सकती है।
- तीन कैमरे जिनमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और चौथी यूनिट में एक अतिरिक्त सेंसर होने की बात सामने आई है।
अन्य मॉडल्स और संभावित लॉन्च
इंफिनिक्स नोट 50 सीरीज के अन्य मॉडल्स जैसे Note 50 (X6858), Note 50 Pro (X6855), Note 50 Pro+ 5G (X6856), और Note 50X (X6857) पर भी काम चल रहा है। इन सभी फोंस के 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।












