Infinix Note 50 Pro+ की लॉन्च डेट, कीमत, डिजाइन लॉन्च से पहले हुआ लीक

Join Us icon
Highlights

  • Infinix Note 50 Pro+ Note 50 सीरीज का नया मॉडल बनकर आ सकता है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 20 मार्च को लॉन्च होगा।
  • लीक हुई लाइव इमेज से पता चलता है कि फोन में पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है।

Infinix Note 50 सीरीज में Note 50 और Note 50 Pro इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए हैं। इस बीच, Infinix Note 50x भारत में 27 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसी दौरान, एक नई रिपोर्ट में Infinix Note 50 Pro+ की लॉन्च डेट, कीमत और अन्य डिटेल्स का खुलासा हुआ है। जिसकी पूरी जानकारी आगे दी गई है।

Infinix Note 50 Pro+ लॉन्च डेट (लीक)

  • GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार, Infinix Note 50 Pro+ 20 मार्च को लॉन्च होगा।
  • हैंडसेट में Note 50 और Note 50 Pro मॉडल के विपरीत 5G नेटवर्क सपोर्ट होगा। यह One-Tap Infinix AI फीचर से भी लैस रखा जाएगा।

डिजाइन

  • रिपोर्ट में फोन की लाइव इमेज भी शामिल हैं, जो इसके डिजाइन को सभी एंगल से दिखाती हैं। कहा जा रहा है कि Infinix Note 50 Pro+ में मेटल यूनिबॉडी कंस्ट्रक्शन होगा।
  • रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसका यूनिबॉडी मेटल डिजाइन नई ऊर्जा वाहनों (NEVs) के निर्माण से प्रेरित है।
  • फोन में सेंटर-पोजिशन में पंच-होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। इसके फ्रंट पैनल में माइक्रो-कर्व्ड एजेस देखने को मिलती हैं।
  • वॉल्यूम रॉकर फोन के लेफ्ट एज पर स्थित है, जबकि पावर बटन राइट साइड में दिया गया है।
  • टॉप एज पर स्पीकर ग्रिल के साथ ‘Sound by JBL’ टेक्स्ट, एक सेकेंडरी माइक्रोफोन और IR ब्लास्टर मौजूद है। बॉटम पोर्शन में USB Type-C पोर्ट, एक और स्पीकर वेंट, प्राइमरी माइक्रोफोन और सिम ट्रे दी गई है।
  • फोन के रियर साइड में ऑक्टागोनल-शेप कैमरा मॉड्यूल दाईं तरफ एलाइंड है। इस मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें पेरिस्कोप लेंस भी दिया गया है। फोन पर ’50MP OIS 100x Periscope’ टेक्स्ट इंग्रेव्ड देखा जा सकता है।
  • Infinix Note 50 Pro+ को पर्पल कलर शेड में देखा गया है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य कलर ऑप्शन भी आ सकते हैं।
  • फोन में ‘ArmorAlloy’ मटेरियल और ‘HyperCasting’ मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का उपयोग किया गया है, जो कि Note 50 Pro 4G में भी देखा गया था।

Infinix Note 50 Pro+ प्राइस (संभावित)

रिपोर्ट के अनुसार, Infinix Note 50 Pro+ की कीमत $500 (लगभग ₹43,400) से कम रखी जाएगी। याद दिला दें कि Infinix Note 40 Pro+ की ग्लोबल कीमत $309 (लगभग ₹26,800) थी और इसे भारत में ₹24,999 में लॉन्च किया गया था। वहीं, नया Note 50 Pro+ कथित तौर पर 20 मार्च को लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही ब्रांड का पहला स्मार्ट रिंग और नए TWS ईयरबड्स भी पेश किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here