
Infinix भारत में Infinix Note 50x स्मार्टफोन को 27 मार्च को लॉन्च करने के लिए पूरी तैयार है। ब्रांड ने हाल ही में इस हैंडसेट के डिजाइन, प्रोसेसर और गेमिंग फीचर्स का खुलासा किया था। वहीं, अब Note 50x स्मार्टफोन की प्राइस रेंज और बैटरी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि हुई है। आइए, फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Infinix Note 50x प्राइस रेंज और स्पेसिफिकेशंस
- Infinix ने पुष्टि की है कि आगामी स्मार्टफोन भारत में ₹12,000 से कम की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इससे यह Vivo T4x और Realme P3x की श्रेणी में आ जाता है।
- Note 50x में 5,500mAh की SolidCore बैटरी होगी जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ब्रांड ने यह भी बताया कि अडैप्टर बॉक्स में शामिल किया जाएगा।
- कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 2,300 चार्ज साइकल्स तक चलेगी जो इंडस्ट्री स्टैंडर्ड से काफी आगे है।
- स्मार्टफोन में बायपास चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा, जो आमतौर पर महंगे डिवाइसेज में देखने को मिलता है। यह तकनीक उपयोगकर्ताओं को चार्जिंग के दौरान डिवाइस को सीधे चार्जर से पावर लेने की सुविधा देती है, जिससे बैटरी पर कम प्रभाव पड़ता है।
- Infinix ने यह भी पुष्टि की है कि फोन का 50MP का प्राइमरी कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।
- यह स्मार्टफोन Sea Breeze Green कलर में लॉन्च होगा। जिसमें प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश होगी। इसके अलावा यह Enchanted Purple और Titanium Grey रंगों में भी उपलब्ध होगा जिनमें मेटैलिक फिनिश होगी।
Infinix ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Note 50x में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate SoC होगा। यह स्मार्टफोन 90fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा, जो ₹12,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक अनूठी विशेषता है। यह डिवाइस MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 डस्ट वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आएगा। फोन में जेम-कट मॉड्यूल होगा, जिसमें डुअल कैमरा, एक्टिव हैलो लाइट और IR सेंसर शामिल होंगे।













