पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला सस्ता फोन Infinix S5 Pro आ रहा इंडिया, 6 मार्च को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/03/INFINIX-S5-PRO.jpg

Infinix इंडिया में अपना सस्ता पॉप-अप कैमरे वाला Infinix S5 Pro स्मार्टफोन 6 मार्च को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है। ट्विटर पर कंपनी ने 15 सेकंड का एक टीजर जारी किया है, जिसमें फोन के डिजाइन और कैमरा डिटेल की जानकारी दी गई है। इसके अलावा इस वीडियो में फोन के नाम पर ऑफिशियल तौर पर मोहर लगा दी है।

इससे पहले 91मोबाइल्स ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर निकाली थी कि Infinix का यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन 10,000 रुपये से भी कम की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अगर ऐसा होता है तो यह इंडिया का सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन बन जाएगा।

इनफिनिक्स के ट्विट के अनुसार Infinix S5 Pro को इंडिया में 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा होगा। वहीं, रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद होगा। ट्विट में इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि Infinix S5 Pro को फ्लिपकार्ट के माध्यम से सेल किया जाएगा। वहीं, डिवाइस को ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

डिजाइन की बात करें तो इस फोन इस डिवाइस के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर और वर्टिकल शेप में रियर कैमरा होगा। इसके अलावा फ्रंट पर किसी प्रकार को नॉच या पंच होल कटआउट नहीं होगा। इस डिवाइस में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

इससे पहले की रिपोर्ट के अनुसार सामने आया था कि आगामी डिवाइस मीडियाटेक के चिपसेट पर रन करेगा। गौरतलब है कि इनफिनिक्स एस5 प्रो इस कंपनी का पहला पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। Infinix S5 Pro भारतीय बाजार के सबसे सस्ते पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्टफोन के रूप में एंट्री लेगा।

Infinix S5 Lite

इनफिनिक्स अपने प्रोडक्ट्स की कीमत को बेहद एग्रेसिवली पेश करती है। शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले इस ब्रांड के स्मार्टफोन कम कीमत पर ही लॉन्च किए जाते हैं। इनफिनिक्स के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन की बात करें तो Infinix S5 Lite पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है तथा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Infinix S5 Lite में 1600 x 760 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित एक्सओएस 5.5 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और एक क्यूवीजीए सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Infinix S5 Lite 16 मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।