Infinix Smart 10 4G के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • Infinix Smart 10 4G जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • लॉन्च से पहले डिवाइस की इमेज और स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं।
  • इस एंट्री-लेवल फोन में 120Hz डिस्प्ले और Unisoc चिप हो सकती है।

Infinix का आने वाला एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Smart 10 4G थाईलैंड की NBTC और FCC जैसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया था। इन लिस्टिंग्स से संकेत मिलता है कि यह डिवाइस जल्द ही कई बाजारों में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले, XpertPick और टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे के जरिए Infinix Smart 10 4G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और इसका रेंडर सामने आया है। आइए, आपको इसके बारे में डिटेल देते हैं।

Infinix Smart 10 4G का रेंडर लीक

  • लीक हुए रेंडर के अनुसार, Infinix Smart 10 4G में फ्रंट की ओर पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जबकि पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मौजूद है।
  • फोन के बाएं किनारे पर SIM स्लॉट दिया गया है, जबकि दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद हैं।
  • फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में स्पीकर्स दिए गए हैं। नीचे की ओर आपको 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रोफोन, और USB-C पोर्ट भी देखने को मिलेगा।

infinix-smart-10-4g-render-specifications-leaked

Infinix Smart 10 4G स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • रिपोर्ट के अनुसार, Infinix Smart 10 4G में 6.67-इंच का LCD पैनल होगा, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
  • बताया गया है कि परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Unisoc T615 चिपसेट, 4GB RAM और 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।
  • बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • कैमरा सेटअप में सामने की ओर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और पीछे की ओर 8MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप लगाया जा सकता है।
  • अंत में यह डिवाइस Android Go पर काम कर सकता है। जिसके साथ XOS 15.1.0 दिया जा सकता है।

यह संभावना जताई जा रही है कि Smart 10 4G में इस्तेमाल किया गया चिपसेट Unisoc T7250 नाम से आ सकता है, जो असल में Unisoc T615 का ही रिब्रांडेड वर्जन है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here