
Infinix ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Infinix Smart 20 आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इसे लेकर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी जानकारी शेयर की गई है। जिसमें डिजाइन और फीचर्स शामिल हैं। यह बजट सेगमेंट में ग्राहकों को लुभा सकता है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर और 7.7mm स्लिम डिजाइन है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।
Infinix Smart 20 में 6.78 इंच का IPS LCD पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन सपोर्ट वाला है। खास बात यह है कि स्क्रीन 45Hz, 60Hz, 90Hz और 120Hz तक रिफ्रेश रेट देती है। यह डिस्प्ले 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसमें Dynamic Bar और Always-On Display जैसे फीचर भी शामिल किए गए हैं, जो यूजर्स को सस्ते में बढ़िया अनुभव दे सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाएगा।
Infinix Smart 20 में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर का उपयोग हुआ है। यह 4GB रैम के साथ आता है, जिसे वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर आपको 12जीबी तक का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB विकल्प मिलेंगे। यही नहीं माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंशन सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix Smart 20 में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो डुअल फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है, जो लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर ऑप्टिमाइजेशन का दावा करता है।
Infinix Smart 20 के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें NFC (टच ट्रांसफर सपोर्ट), UltraLink ऑफलाइन कम्युनिकेशन (1km तक), Wi-Fi ac, Bluetooth, GPS, डुअल नैनो सिम, USB Type-C पोर्ट, OTG, 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो शामिल हैं। इसके अलावा DTS ऑडियो, IR ब्लास्टर और IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है।
Infinix Smart 20 स्मार्टफोन को Shadow Black, Polaris Titanium, Sunlike Orange और Cloudline Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन यह डिटेल्स भी जल्द आ सकती हैं।
Infinix Smart 20 बजट सेगमेंट में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ अच्छा ऑप्शन हैं। हालांकि यह सिर्फ 4जी तकनीक वाला है इसलिए अगर आप 5जी फोन देख रहे हैं तो यह आपके लिए नहीं है। सस्ते में 5जी फोन चाहें तो Lava Bold N1 5G, Tecno Spark Go 5G और Samsung Galaxy A06 5G देख सकते हैं। हम प्राइस आने के बाद स्मार्ट 20 फोन की जानकारी अपडेट करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













