6,000mAh बैटरी और 6.82-इंच डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ Infinix Smart 4 Plus

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/07/Infinix-Smart-4-Plus-2.jpg

Transsion Holdings के स्वामित्व वाली कंपनी Infinix काफी समय से इंडिया में अपने किफायती और बजट स्मार्टफोन्स को पेश कर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रहा है। कंपनी द्वारा पेश किए गए इन फोन्स की कीमत 10,000 रुपए के अंदर थी। वहीं, एक बार फिर कंपनी ने भारतीय बाजार में कम कीमत में दमदार फोन पेश कर रियलमी और शाओमी जैसे कंपनी के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। कंपनी ने 6000mAh बैटरी और बड़ी 6.82 इंच की स्क्रीन के साथ Infinix Smart 4 Plus को लॉन्च कर दिया है। हैंडसेट मिडनाइट ब्लैक, ओशल वेव और वॉयलट कलर में पेश किया गया है। आइए आगे फोन की कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

डिजाइन

अगर बात करें इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस की तो कंपनी ने इस वॉटर ड्रॉप डिसप्ले डिजाइन पर पेश किया है। नॉच होने से फोन के टॉप पर काफी कम बेजल हैं। वहीं, स्क्रीन के राइट और लेफ्ट किनारे पर भी काफी कम बेजल मौजूद हैं। लेकिन, नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बीच में दाईं और स्थित है। वर्टिकल शेप सेटअप के अंदर ही एलईडी लाइट दी गई है। वहीं, रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद। फोन के लोवर पैनल पर चार्जिंग पोर्ट के साथ ही स्पीकर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M01s, इसमें है 3जीबी रैम और 4000एमएएच बैटरी


स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.82 इंच एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। वहीं, स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ कंपनी ने फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया है, जिसमं रैम 3 जीबी व इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी शामिल है। कंपनी द्वारा पेश किए गए इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी की बात करें तो इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.0 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Samsung का सस्ता फोन Galaxy A3 Core गूगल लिस्टिंग में आया सामने, इसी महीने हो सकता है इंडिया में लॉन्च

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 6000mAh बैटरी है जो 10वाट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 बेस्ड XOS 6.2 पर कार्य करता है।

कीमत और उपलब्धता

Infinix Smart 4 Plus को कंपनी ने 7,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 28 जुलाई से शुरू होगी। इसके अलावा कंपनी ने फोन के साथ कई ऑफर्स को भी जारी किया है। ऑफर्स के अनुसार फ्लिपकार्ट पर ऐक्सिस बैंक कार्ड के साथ 5 प्रतिशत और ऐक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, फोन को 889 रुपए प्रति महीने की नो-कॉस्ट ईएमाई पर खरीदा जा सकता है।