
भारत की प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने कम रेंज में नया एंडरॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने एक्वा पावर एम को उतारा है। जैसा कि मालूम है इंटेक्स की पावर सीरीज विशेष रूप से बड़ी बैटरी वाले फोन के लिए जानी जाती है इस फोन में भी आपको कुछ ऐसा ही मिलेगा। इंटेक्स एक्वा पावर एम में 4,350 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 25 घंटे टॉक टाइम और 620 घंटे स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।
हालांकि कंपनी ने एक्वा एम के लॉन्च होने की अधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन इसे इंटेक्स की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जहां फोन की कीमत 4,800 रुपये है। यह फोन आॅनलाइन में उपलब्ध होगा या आॅफलाइन फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.5-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। इस बजट में यह डिसप्ले और रेजल्यूशन दोनों बेहतर कहे जाएंगे। यह फोन मीडियाटेक एमटी6580 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 1.3गीगाहट्र्ज का 64बिट्स का कोर्टेक्स ए7 क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमेरी दी गई है। फोन में 32जीबी का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
इंटेक्स ने उतारा सबसे कम कीमत का फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन क्लाउड स्कैन एफपी
इंटेक्स एक्वा पावर एम में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों स्लॉट में माइक्रो सिम का प्रयोग होता है। फोन के डाटा और कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ है लेकिन 4जी सपोर्ट नहीं है और यही इस फोन की बड़ी कमी कही जाएगी।
माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 6 लॉन्च, इसमें है शानदार म्यूजिक के लिए बी-बेस इंटीग्रेशन
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 2-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। नजदीक से बड़ी सेल्फी लेने के लिए इमसें एम/2.8 फोकल लेंथ वाला लेंस दिया गया है। इसके साथ ही मेन कैमरे के साथ आपको डुअल फ्लैश मिलेगा जबकि सेल्फी कैमरे साथ भी सॉफ्ट फ्लैश दिया गया है।
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन में मातृभाषा, इंटेक्स सर्विस, सावन, क्लिन मास्टर और ओपेरा मिनी जैसे ऐप्लिकेशन प्रीलोडेड हैं। यह फोन सिर्फ कैपेंन रंग में ही उपलब्ध होगा।





















