
7 सितंबर Apple फैंस के लिए बड़ा दिन है। इन दिन कंपनी अपनी iPhone 14 Series से पर्दा उठाने जा रही है जिसके तहत iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। पूरी दुनिया सहित भारत में भी एप्पल के लाखों फैन आईफोन 14 सीरीज़ लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। यह आईफोन सीरीज़ इंडियन्स के लिए अधिक खास इसलिए होने वाली है क्योंकि नए iPhone 14 Pro Max का निर्माण भारत में ही होगा।
Apple iPhone 14 सीरीज को लेकर खबरें सामने आ रही है कि कंपनी अपनी नए मोबाइल फोंस का निर्माण भारत में ही करेगी। इनमें iPhone 14 सहित iPhone 14 Pro Max का नाम भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल कंपनी आईफोन 14 प्रो मैक्स को चीन में नहीं बल्कि भारत में बना रही है और ये Made in India iPhones इंडिया से बाहर दूसरे देशों में भी शिप किए जाएंगे।
चाइना को छोड़ इंडिया में बनेंगे नए आईफोंस
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एप्पल कंपनी अपने सबसे नए और बड़े मोबाइल iPhone 14 Pro Max की असेंबलिंग के लिए चाइना को छोड़कर इस बार भारत पर अपना भरोसा दिखा रही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि चीन में पूरी तरह से आईफोन 14 सीरीज़ का निर्माण नहीं होगा। परंतु आईफोन 14 सीरीज़ प्रोडक्शन के एक बड़े हिस्से को चीन की जगह पर भारत में सेट कर दिया गया है। ऐसा करने की बड़ी वजह लॉन्च के बाद प्रोडक्शन में देरी ना हो यह बताया गया है।
Made in India iPhone 14 अक्टूबर से बिकेगा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल आईफोन मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप चेन्नई स्थित अपने प्लांट में iPhone 14 Series असेंबलिंग का काम शुरू भी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि 7 सितंबर को सीरीज़ लॉन्च होने के बाद अगले महीने यानी अक्टूबर या नवंबर से ही मेड इन इंडिया आईफोन 14 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
iPhone 14 Series का प्राइस कितना होगा?
iPhone 14 Series का इंडिया में ही प्रोडक्शन होने के चलते फोन शिपमेंट पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कंपनी को काफी फायदा होने वाला है। ऐसे में एप्पल इंडिया की फोन बनाने में लगने वाली लागत में भी कम आएगी तथा टोटल कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है। जब फोन बनाने में खर्चा कम आएगा तो हो सकता है कि कंपनी फोन का सेल प्राइस भी कुछ कम ही रखे। आशा कर सकते हैं कि बाहर से इंपोर्ट होने पर आईफोन 14 सीरीज़ का जो प्राइस होने वाला था, वह अब इंडिया में मैन्युफैक्चर होने के चलते कुछ कम किया जा सकता है।















