iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज हुई महंगी, 5,000 रुपये तक बढ़ी कीमत, जानें नया रेट

Join Us icon

यदि आप iPhone लेने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा कीमत देनी पड़ सकती है। दरअसल Apple ने भारत में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी में बड़ा बदलाव करते हुए 29 मार्च 2026 से DG यानी (Demand Generation) सपोर्ट को बंद कर दिया है। इस फैसले का असर iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज की ऑफलाइन कीमतों पर देखने को मिलेगा। जिससे अब ये फोन पहले के मुकाबले महंगे मिलेंगे। आइए, आगे आपको पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं।

बता दें कि DG सपोर्ट फाइनेंशियल इंसेंटिव होता है, जो कंपनी अपने रिटेलर्स को देती है जिससे वे ग्राहकों को बेहतर डील और डिस्काउंट दे सकें। वहीं, अब इस सपोर्ट के हटने के बाद दुकानदारों के पास कीमत कम रखने की गुंजाइश कम हो गई है, जिससे प्राइस बढ़ गई है।

यदि कीमतों की बात करें तो Apple iPhone 15 का 128GB वैरियंट पहले 54,900 रुपये में मिल रहा था जो अब बढ़कर 59,900 रुपये हो गया है। वहीं, 256GB वैरियंट 64,900 रुपये से बढ़कर 69,900 रुपये का हो गया है। यानी इस मॉडल पर 5,000 का फर्क देखने को मिल रहा है।

इसी तरह Apple iPhone 16 के 128GB मॉडल की कीमत पहले 64,900 रुपये थी। जो अब 69,900 रुपये हो गई है। वहीं, 256GB वैरियंट 74,900 रुपये से बढ़कर 79,900 रुपये का हो गया है। यानी यहां भी ग्राहकों को 5,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

यदि Apple iPhone 16 Plus की बात करें तो इसके 128GB वैरियंट की कीमत 74,900 रुपये से बढ़कर 79,900 हो गई है। जबकि 256GB मॉडल 84,900 रुपये से बढ़कर 89,900 में मिलेगा। यानी Plus मॉडल पर भी समान 5,000 तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

क्यों हटाया गया DG सपोर्ट?

हालांकि Apple ने आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बाजार की मौजूदा कंडीशन के हिसाब से हो सकता है। इसके साथ ही कंपनी भारत में अपनी प्राइसिंग को कंट्रोल और यूनिफॉर्म रखना चाहती है। DG सपोर्ट हटाने से अलग-अलग रिटेलर्स के बीच कीमतों का अंतर कम होगा और ब्रांड की प्रीमियम इमेज भी बनी रहेगी। इस बदलाव का असर ग्राहकों पर पड़ेगा। क्योंकि पहले जहां ऑफलाइन मार्केट में iPhones पर अच्छे-खासे डिस्काउंट मिल रहे थे वो अब सीमित हो सकते हैं। यानी अब iPhone खरीदने पर आपको पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

iphone 16

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Apple iPhone 16 में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार कलर और ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह फोन Apple के A18 चिपसेट पर काम करता है। जिससे स्मूद और पावरफुल परफॉरमेंस मिलती है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो लो-लाइट और वीडियो रिकॉर्डिंग में अच्छा आउटपुट दे सकता है। साथ ही iOS का लेटेस्ट वर्जन, फेस ID और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स इसे प्रीमियम सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बनाते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here