8 हजार से कम में iPhone 16 जैसी लुक! कल लॉन्च होगा यह सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन

Join Us icon

टेक ब्रांड टेक्नो अपने फैंस के लिए नया मोबाइल फोन लेकर आ रही है। कंपनी कल यानी 24 जून को इंडिया में Tecno Spark Go 2 लॉन्च करेगी। यह एक सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा जो पीछे से काफी हद तक Apple iPhone 16 जैसा दिखता है। यह स्मार्टफोन पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में पहले ही ऑफिशियल किया जा चुका है और अब भारतीय बाजार में भी उतार दिया जाएगा। इस लो बजट मोबाइल फोन टेक्नो स्पार्क गो 2 की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Tecno Spark Go 2 इंडिया लॉन्च डिटेल

टेक्नो कल यानी 24 जून को अपना नया स्मार्टफोन स्पार्क गो 2 इंडिया में लॉन्च करेगी। यह एक लो बजट डिवाइस होगा जिसे ब्रांड के सोशल मीडिया हैंडल पर बीते कई दिनों से टीज़ किया जा रहा है। इस मोबाइल के लिए कंपनी ने ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ हाथ ​मिलाया है और इसी शॉपिंग साइट पर सस्ते टेक्नो फोन की सेल होगी। बताते चलें कि ब्रांड इसे #MobileNo1 हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रही है।

Tecno Spark Go 2 प्राइस (अनुमानित)

टेक्नो स्पार्क गो 2 लो बजट स्मार्टफोन होगा। फिलहाल ब्रांड द्वारा इस फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है, प्राइस अनाउंसमेंट 24 को होगी। गौरतलब है कि बांग्लादेश में यह मोबाइल BDT 10,999 में लॉन्च हुआ है और यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 7,800 रुपये के करीब है। ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद की जा रही है कि भारत में Tecno Spark Go 2 का रेट 8 हजार रुपये से कम रखा जा सकता है। बताते चलें कि पिछले साल Spark Go 1 इंडिया में 7,299 रुपये में लॉन्च हुआ था।

Tecno Spark Go 2 स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

  • 6.67″ 120Hz Display
  • 4GB RAM + 64GB Storage
  • Unisoc T615
  • 13MP Rear Camera
  • 8MP Front Camera
  • 15W 5,000mAh battery

डिस्प्ले : टेक्नो स्पार्क गो 2 स्मार्टफोन 6.67-इंच की बड़ी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LCD पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर : Tecno Spark Go 2 को एंड्ररॉयड गो एडिशन पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में यूनिसोक टी615 चिपसेट दिया गया है जिसमें 1.8GHz क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले Cortex-A75 और Cortex-A55 कोर शामिल हैं।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क गो 2 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए सस्ते स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स : टेक्नो स्पार्क गो 2 स्मार्टफोन IP64 रेटिंग सपोर्ट करता है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करती है। इस मोबाइल में IR blaster भी दिया गया है और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here