बच्ची इस्तेमाल कर रही थी iPhone 6, अचानक लग गई आग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/Apple-iPhone-Botom-Notch-Patent.jpg

स्मार्टफोंस में आग लगने की खबरें काफी समय से सामे आ रही हैं। वहीं, एक बार फिर एक फोन में आग लगने की खबर सामने आई है। कैलिफोर्निया की एक 11 वर्षीय लड़की के एप्पल आईफोन 6 में अचानक आग लग गई, जिसके वह काफी डर गई थी।

9 टू 5 मैक की रिपोर्ट के अनुसार, जिस समय फोन में आग लगी उस समय वह बैड पर बैठी थी। इस घटना से चादर में छेद हो गया और युवती ने फोन को आग लगते ही फेंक दिया। लड़की का कहना है कि जब वह अपने फोन को पकड़कर बैठी हुई थी, तभी आईफोन से हर जगह से चिंगारियां निकलने लगीं।

किशोरी की मां मारिया अडाटा ने एप्पल स्पोर्ट को फोन डायल किया, जिसके बाद उन्हें आईफोन की तस्वीरें भेजने और खुदरा विक्रेता को फोन करने का वहां से निर्देश दिया गया। लड़की की मां का कहना है कि हो सकता था कि मेरी बच्ची को आग लग जाती और वह घायल हो जाती लेकिन, मुझे इस बात की खुशी है कि वह ठीक है।
आईफोन बनाने वालों के अनुसार, बहुत सी चीजें ऐसी हैं, जिनके चलते एक आईफोन में आग लग सकती है, जैसे अनाधिकृत चार्जिग केबल और चार्जरों का उपयोग। वहीं, कंपनी इस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि कुछ समय पहले गूगल पिक्सल 3 एक्सएल में आग लगने का मामला यूएस के टोरंटो शहर से सामने आया था। स्मार्टफोन यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस दुर्घटना की जानकारी दी थी। यूजर ने अपने जले हुए फोन की फोटो भी शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टोरंटो के रहने वाले यूजर ने बताया है कि चार्जिंग के दौरान उनका पिक्सल 3 एक्सएल स्मार्टफोन बेहद ज्यादा गर्म हो गया और कुछ ही देर बाद फोन के धुआं उठाने लगा व उसमें आग लग गई है।

यूजर ने बताया था कि उन्होंन पिक्सल 3 एक्सएल को कमरे में चार्ज पर लगा रखा था। चार्जिंग के दौरान ही उन्हें अहसास हुआ कि उनका फोन गर्म हो रहा है। फोन ठंडा करने के लिए उन्होंने चार्जिंग बंद कर दी तथा फोन से चार्जर अलग कर दिया। लेकिन चार्जिंग से हटाने के कुछ ही क्षणों बाद फोन के धुआं उठने लगा। यूजर से धुआं उठता देख घबराकर फोन को बालकनी से बाहर फेंक दिया। बाहर फेंकने के बाद यूजर ने देखा कि फोन के उठने वाला धुआं बेहद ज्यादा हो गया और फिर अचानक से फोन में आग लग गई।