iPhone में स्क्रीनशॉट लेने का तरीका, जानें यहां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/How-to-take-iPhone-screenshot.jpg

अगर आप पहली बार आईफोन यूज कर रहे हैं तो आज हम आपको एक काम की बात बताने वाले हैं। दरअसल, आपको आगे इस आर्टिकल में आईफोन पर स्क्रीनशॉट लेने की आसान टिप्स की जानकारी दी गई है। बिना ज्यादा समय बर्बाद किए आईओएस मोबाइल यूजर भी एंडरॉयड यूजर की तरह कुछ बटन्स को प्रैस कर यह काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं iPhone में यह काम कैसे किया जाता है।

iPhone 14 और दूसरे Face ID वाले मॉडल्स में ऐसे लें स्क्रीनशॉट

स्टेप 1-सबसे पहले वह स्क्रीन ओपन करें, जिसे कैप्चर करना है।
स्टेप 2- इसके बाद एक साथ साइड बटन और वॉल्यूम अप बटन को प्रैस कर तुरंत छोड़ें।

स्टेप 3- फिर आपके फोन में बॉटम पर लेफ्ट-हेंड कॉर्नर स्क्रीन पर कुछ समय के लिए लिया गया स्क्रीनशॉट आएगा।
स्टेप 4- इसके बाद आप थंबनेल को टैप कर ओपन या स्वाइप लेफ्ट कर डिसमिस कर सकते हैं।

टच आईडी और साइड बटन वाले आईफोन में ऐसे लें स्क्रीनशॉट

स्टेप 1- आपको टच आईडी और साइड बटन को एक साथ प्रैस करना होगा।
स्टेप 2- इसके बाद तुरंत उसे छोड़ दें।

स्टेप 3- अब आपके फोन में बॉटम पर लेफ्ट-हेंड कॉर्नर स्क्रीन पर कुछ समय के लिए लिया गया स्क्रीनशॉट आएगा।
स्टेप 4- इसके बाद आप थंबनेल को टैप कर ओपन या स्वाइप लेफ्ट कर डिसमिस कर सकते हैं।

टच आईडी और टॉप बटन वाले आईफोन मॉडल्स में ऐसे लें स्क्रीनशॉट

स्टेप 1- आपको टच आईडी और टॉप बटन को एक साथ प्रैस करना होगा।
स्टेप 2- इसके बाद तुरंत उसे छोड़ दें।

स्टेप 3- अब आपके फोन में बॉटम पर लेफ्ट-हेंड कॉर्नर स्क्रीन पर कुछ समय के लिए लिया गया स्क्रीनशॉट आएगा।
स्टेप 4- इसके बाद आप थंबनेल को टैप कर ओपन या स्वाइप लेफ्ट कर डिसमिस कर सकते हैं।

आईफोन में यहां सेव होंगे स्क्रीनशॉट्स

अगर आप स्क्रीनशॉट लेने के बाद उन्हें खोज रहे हैं तो आपको बता दें कि इसे आप Photo > Albums > Media Types > Screenshots पर जाकर निकाल सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

किसी भी स्मार्टफोन में स्क्रीनशॉट कैसे लें?

सबसे पहले स्क्रीन खोलें जिसे कैप्चर करना है। फिर पावर और वॉल्यूम कम करें बटन को एक साथ दबाएं।

आप बटन के बिना स्क्रीनशॉट कैसे ले सकते हैं?

एंडरॉयड में गूगल असिस्टेंट को बोलकर स्क्रीनशॉट कैप्चर किया जा सकता है।

स्क्रीनशॉट को और क्या कहते हैं?

स्क्रीनशॉट को स्क्रीन कैप्चर या स्क्रीन ग्रैब के रूप में भी जाना जाता है।