
आइकू ने कल ही अनाउंस किया है कि वह इंडिया में अपनी ‘नंबर’ सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO 15R लेकर आ रही है जो 24 फरवरी को लॉन्च होगा। यह फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स से लैस एक प्रीमियम मोबाइल फोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इससे पहले सिर्फ OnePlus 15R और Motorola Signature ही इंडिया में इस चिपसेट पर आए हैं। माना जा रहा है कि आइकू 15आर सीधे तौर पर वनप्लस 15आर को टक्कर देगा।
आइकू इंडिया ने iQOO 15R की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लाइव कर दी है। यहां खुलासा किया गया है कि आइकू 15आर 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बने स्नेपड्रैगन 8 जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। ब्रांड का दावा है कि यह 3.5million+ AnTuTu Score अचीव कर सकता है। आइकू का कहना है कि यह स्कोर फरवरी 2026 में अभी तक लॉन्च हुए 55 हजार वाले सभी स्मार्टफोंस से ज्यादा है।
यह कमेंट ईशारा करता है कि आइकू 15आर अंडर 55 हजार लाया जाएगा। यह मोबाइल के टॉप वेरिएंट का प्राइस होगा जिसे कंपनी 54,999 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च कर सकती है। वहीं अनुमान है कि iQOO 15R की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी जा सकती है जिसमें 12GB RAM के 256GB Storage दी जा सकती है। इस मोबाइल फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया जा सकता है।
अगर OnePlus 15R की बात करें तो यह स्मार्टफोन 47,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ था जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलती है। आइकू 15आर का एनटूटू स्कोर जहां 35 लाख के करीब प्राप्त होने का दावा किया जा रहा है। वहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में वनप्लस 15आर 5जी फोन 29,57,229 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रियल लाइफ परफॉर्मेंस में ये दोनों फोन कैसे एक-दूसरे को टक्कर देते हैं।
आइकू 15आर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 7,600mAh battery पर लॉन्च हो सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल फोन 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। उम्मीद है कि iQOO 15R 5G फोन में वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी और इसके साथ रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।
iQOO 15R 5G फोन को कंपनी 6.59-इंच 1.5K स्क्रीन पर इंडिया में लॉन्च कर सकती है। अनुमान है कि यह LTPS OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। मोबाइल में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल रहेगा। भारतीय मोबाइल यूजर्स को यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ मिल सकता है।
आइकू 15आर 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन हो सकता है। लीक्स के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा लगाया जाएगा जिसमें 200एमपी मेन ओआईएस सेंसर के साथस 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 24 फरवरी का इंतजार करना होगा।















