भारत में 15,000 रुपये से कम वाले iQOO 5G Phones, यहां देखें प्राइस

Join Us icon

आज के समय में किफायती रेंज में आने वाले 5G स्मार्टफोन्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगर आपका बजट 15,000 रुपये से कम है, तो iQOO के फोन भी एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी प्राइस रेंज (iQOO 5G Phones Under ₹15,000) के तहत आने वाले iQOO के 5G स्मार्टफोन्स जैसे कि 5G की कीमत और खासियतों पर नजर डालेंगे। ये फोन दमदार प्रोसेसर, स्मूथ डिस्प्ले, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। चाहे गेमिंग हो, मल्टीटास्किंग या रोजमर्रा का उपयोग, ये स्मार्टफोन्स हर जरूरत को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। आइए, इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं विस्तार सेः

iQOO 5G फोन्स 15000 रुपये से कम में (2025)

फोन का नामकीमत 
iQOO Z10 Lite 5G12,999 रुपये (8GB+256GB)
iQOO Z7s 5G14,918 रुपये (6GB+128GB)
iQOO Z10x 5G14,998 रुपये (8GB+128GB)
iQOO Z9x 5G11,499 रुपये (6GB+128GB)
iQOO Z9 Lite 5G14,999 रुपये (6GB+128GB)

नोटः इन फोन्स की कीमत खबर लिखें जाने के समय की है और यह फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आधारित है। कीमत समय के साथ बढ़ और घट सकती है।

iQOO Z10 Lite 5G

iQOO Z10 Lite को कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह एक किफायती 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में आपको 6.74 इंच LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं कैमरा की बात करें, तो इसमें डुअल 50MP कैमरा सेटअप है। कंपनी ने इसमें 6000mAh के साथ 15W फास्ट चार्जिंग बैटरी सपोर्ट दी है। साथ ही, आपको डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन भी मिलते हैं। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

iQOO Z10 Lite

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.74 इंच (17.12 cm) LCD, 720×1600 px (HD+), 90Hz, वाटरड्रॉप नॉच
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, FHD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 5MP वाइड एंगल, FHD @30fps
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 6000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

iQOO Z7s 5G

iQOO Z7s 5G एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन है, जो Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देता है। फोन के 6जीबी रैम और 128 स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 14,918 रुपये है। इस फोन में आपको 6.38 इंच AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश, 64MP डुअल कैमरा सेटअप, 4500mAh बैटरी 44W फ्लैश चार्जिंग की सुविधा मिलती है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के साथ आता है।

iQOO Z7s

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.38 इंच (16.21 cm) AMOLED, 1080×2400 px (FHD+), 90Hz, पंच-होल
  • रियर कैमरा: 64MP वाइड + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, FHD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल, FHD @30fps
  • सॉफ्टवेयर: Android v13
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 695, ऑक्टा-कोर (2.2 GHz डुअल कोर + 1.8 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 4500mAh, 44W फ्लैश चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

iQOO Z10x 5G

इस प्राइस रेंज में iQOO Z10x भी एक विकल्प हो सकता है और यह भी 5G स्मार्टफोन है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसमें आपको 6.72 इंच LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 50MP डुअल कैमरा सेटअप, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 6500mAh बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग के साथ आता है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत अमेजन पर 14,998 रुपये है।

iQOO Z10x

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.72 इंच (17.07 cm) LCD, 1080×2408 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP डेप्थ, रिंग LED, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, FHD @30fps
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz क्वाड कोर + 2 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 6500mAh, 44W फ्लैश चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

iQOO Z9x 5G

iQOO Z9x भी 15000 रुपये से कम की रेंज में आने वाला 5जी फोन है। फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 11,499 रुपये है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 6.72 इंच LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP डुअल कैमरा सेटअप, 6000mAh बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग की सुविधा मिलती है। फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के साथ आते हैं।

iQOO Z9x

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.72 इंच (17.07 cm) LCD, 1080×2408 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (2x डिजिटल जूम) + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, FHD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, FHD @30fps
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1, ऑक्टा-कोर (2.2 GHz क्वाड कोर + 1.8 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 6000mAh, 44W फ्लैश चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

iQOO Z9 Lite 5G

iQOO Z9 Lite एक बजट 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन के 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये है। फोन में आपको 6.56 इंच LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 50MP डुअल कैमरा सेटअप और 10x डिजिटल जूम फोटोग्राफी की सुविधा मिलती है। इसमें 5000mAh की बैटरी है।

iQOO Z9 Lite

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.56 इंच (16.66 cm) LCD, 720×1612 px (HD+), 90Hz, वाटरड्रॉप नॉच
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, FHD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, FHD @30fps
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 5000mAh, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here