iQOO Neo 10 का डिजाइन और कलर्स कंफर्म, देखें लुक

Join Us icon

iQOO Neo 10 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है, जो कि iQOO Neo 9 Pro का मिड-रेंज सक्सेसर होगा। वहीं, लॉन्च इवेंट से पहले कंपनी ने इस फोन की आधिकारिक पहली झलक शेयर की है, जिसमें Inferno Red और Titanium Chrome जैसे दो आकर्षक रंग सामने आए हैं। इस बार ब्रांड ने न सिर्फ नए रंग को दिखाया है, बल्कि भारत के दो शहरों में फैंस को एक विशेष स्नीक पीक सेशन के लिए भी इंवाइट किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Neo 10 डिजाइन

  • Inferno Red वैरियंट में डुअल-टोन फिनिश दिया गया है, जबकि Titanium Chrome में ज्यादा मिनिमल डिजाइन देखने को मिलता है।
  • दोनों वेरिएंट्स में स्क्वॉयर-सरकुलर (Squircle) शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो सेंसर लगे हैं। यह मॉड्यूल थोड़ा उभरा हुआ दिखाई देता है।
  • फोन के एज फ्लैट हैं और कॉर्नर राउंडेड डिजाइन में दिए गए हैं। पीछे की तरफ iQOO की ब्रांडिंग भी दी गई है, लेकिन दोनों वेरिएंट्स में इसका प्लेसमेंट अलग-अलग है।
  • अगर आप इस फोन को व्यक्तिगत रूप से देखना चाहते हैं, तो iQOO India आपको 18 मई को मुंबई और मदुरै में होने वाले एक्सक्लूसिव Sneak Peek सेशन के लिए आमंत्रित कर रहा है। आप इस सेशन के लिए यहां रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह सेशन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। सेशन के बाद एक टीम-वार BGMI गेमिंग शोडाउन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें टॉप 3 विजेता टीमों को Amazon वाउचर्स दिए जाएंगे।

iQOO Neo 10 के बारे में हम और क्या जानते हैं:

  • iQOO Neo 10 को लेकर माना जा रहा है कि यह iQOO Z10 Turbo Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसमें Snapdragon 8s Gen 4 SoC चिपसेट दिया जाएगा। यह एक 4nm प्रोसेसर है जिसमें एक Cortex X4 प्राइम कोर (3.21GHz), तीन Cortex-A720 परफॉर्मेंस कोर (3.0GHz), दो Cortex-A720 कोर (2.8GHz) और दो Cortex-A720 एफिशिएंसी कोर (2.0GHz) शामिल हैं।
  • iQOO Neo 9 को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। इसके बजाय, चीन में लॉन्च हुए iQOO 9 को भारत में iQOO Neo 9 Pro नाम से पेश किया गया था, जिसमें 4nm वाला Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया था। इस चिपसेट में पुराने Cortex कोर और अपेक्षाकृत कमजोर Adreno 740 GPU मिलता है।
  • iQOO Neo 10 के ग्लोबल वैरियंट को हाल ही में Geekbench पर देखा गया है, जिसमें 12GB RAM और Android 15 सॉफ्टवेयर की जानकारी सामने आई है।
    अगर यह सच में Z10 Turbo Pro का रीब्रांड है, तो इसमें हमें 6.78-इंच FHD+ 144Hz AMOLED स्क्रीन, 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 16MP का सेल्फी कैमरा, 7,000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
  • अनुमान है कि iQOO Neo 10 की भारत में कीमत ₹35,000 से कम हो सकती है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here