दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है iQOO Neo 10, जानें लीक स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

iQOO इस साल नवंबर या दिसंबर में किफायती फ्लैगशिप नियो 10 सीरीज लेकर आ सकता है। खबर है कि इसमें iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro लॉन्च हो सकते हैं। इन फोंस को लेकर पूर्व में भी जानकारीयां सामने आई हैं। वहीं, अब टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा एक नए लीक में बेस वर्जन नियो 10 के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस की डिटेल शेयर की गई है। आइए, आगे जानते हैं इसमें क्या खास मिल सकता है।

iQOO Neo 10 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: टिपस्टर के अनुसार iQOO Neo 10 में 1.5K रिजॉल्यूशन और इंडस्ट्री के बेस्ट 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का फ्लैट OLED 8T LTPO पैनल मिल सकता है।
  • चिपसेट: मोबाइल में दमदार एक्सपीरियंस के लिए ब्रांड द्वारा स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट की पेशकश की जा सकती है।
  • स्टोरेज और रैम: iQOO Neo 10 में 16GB तक रैम और 512 GB तक स्टोरेज के साथ पूर्व मॉडल्स की तरह वर्चुअल रैम की सुविधा भी मिल सकती है।
  • कैमरा: कैमरा के मामले में फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट लेंस मिल सकता है। वहीं, डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस लगाया जा सकता है। जो संभवतः अल्ट्रा-वाइड तकनीक वाला होने की उम्मीद है।

  • बैटरी और चार्जिंग: iQOO Neo 10 में लगभग 6,000mAh की बैटरी साइज मिलने का अनुमान है। इसे जल्दी से चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • ओएस: iQOO Neo 10 लेटेस्ट एंड्राइड 15 आधारित OriginOS 5 के साथ आ सकता है।
  • अन्य: डिवाइस में डुअल स्पीकर, ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसी कई खूबियां मिल सकती हैं।

iQOO Neo 10 Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार सीरीज के दूसरे मॉडल iQOO Neo 10 Pro में 2K OLED स्क्रीन मिलने का अनुमान है।जो अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस रखी जा सकती है।
  • प्रो मोबाइल में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट लगाया जा सकता है। यह एक नया चिपसेट है। दमदार एक्सपीरियंस देने के काबिल है।
  • डिवाइस में लगभग 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
  • बताते चलें कि वेनिला नियो 10 और नियो 10 प्रो के सर्टिफिकेशन से संकेत मिलता है कि ये दोनों आने वाले डिवाइस 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here