7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले इस iQOO फोन का लॉन्च टाइमलाइन और खूबियां हुई लीक

Join Us icon

iQOO अपनी Neo सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10 Pro+ चीन में इस महीने लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। इसे लेकर नए लीक में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। जिन्हें माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट पर टिप्स्टर Experience More ने शेयर किया है। बता दें कि इस श्रृंखला का एक मॉडल भारत में iQOO Neo 10 नाम से आ रहा है जिसे लेकर ब्रांड जानकारी कंफर्म कर चुका है। यह Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है जबकि Neo 10 Pro+ में Snapdragon 8 Elite हो सकता है। आइए, आगे फोन की ताजा डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Neo 10 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: लीक के अनुसार, iQOO Neo 10 Pro+ में 6.82 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। जो 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकती है। इससे गेमिंग और मीडिया व्यूइंग का अनुभव शानदार होने की संभावना है।
  • प्रोसेसर: फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। जो अभी तक का एक फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर है।
  • स्टोरेज, रेम और ओएस: Geekbench पर iQOO Neo 10 Pro+ डिवाइस 12GB रैम और Android 15 के साथ लिस्ट हुआ है।

iqoo-neo-10-pro-plus-specs-launch-timeline-details-leaked

  • कैमरा: iQOO Neo 10 Pro+ फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जो 1/1.56-इंच सेंसर पर आधारित होगा। इसके अलावा, एक 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी और चार्जिंग: iQOO Neo 10 Pro+ में 7,000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है, जो कि अब तक की सबसे बड़ी बैटरी में से एक होगी। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
  • सेक्योरिटी: फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया जा सकता है। जो तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग एक्सपीरियंस देगा।
  • बिल्ड क्वालिटी: Neo 10 Pro+ में प्लास्टिक मिडल फ्रेम और ग्लास बैक डिजाइन देखने को मिल सकता है।

बताते चलें कि iQOO Neo 10 Pro+ डिवाइस V2463A मॉडल नंबर के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट और बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच डेटाबेस में पहले ही स्पॉट हो चुका है। वहीं, कुल मिलाकर लीक और लिस्टिंग्स से साफ है कि यह मॉडल ग्राहकों को बढ़िया अनुभव प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here