
आईक्यू आने वाले महीने में अपनी फ्लैगशिप iQOO Neo 10 सीरीज लेकर आ सकता है। इस लाइनअप में दो मॉडल iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro शामिल होने की उम्मीद है। कुछ दिन पूर्व लीक में Neo 10 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए थे। वहीं, अब प्रो मॉडल की बड़ी जानकारी लीक हुई है। बताया जा रहा है कि इसमें डाइमेंसिटी 9400 चिप के साथ कई दमदार खूबियां मिलेंगी। आइए, आगे संभावित फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
iQOO Neo 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने iQOO Neo 10 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर शेयर किए हैं।
डिस्प्ले
लीक के अनुसार iQOO Neo 10 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 8T OLED पैनल 1.5K रिजॉल्यूशन और इंडस्ट्री का बेस्ट 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
चिपसेट
iQOO Neo 10 Pro में परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। यह लेटेस्ट चिप है जो तगड़ा अनुभव देने के काबिल है।
स्टोरेज और रैम
लीक में बताया गया है कि आगामी iQOO Neo 10 Pro के टॉप मॉडल में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

कैमरा
नियो 10 प्रो के बैक पैनल पर डुअल-कैमरा लगाया जा सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का 1/.56-इंच का प्राइमरी कैमरा और एक 50-मेगापिक्सल का अन्य लेंस हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसे 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस रखा जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
नियो 10 प्रो मोबाइल को 6,000mAh या उससे ज्यादा की बैटरी के साथ एंट्री मिल सकती है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
अन्य
नियो 10 प्रो में सुरक्षा के लिए गुडिक्स द्वारा बनाया गया अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। वहीं, इसमें प्लास्टिक फ्रेम डिजाइन की पेशकश की जा सकती है।
iQOO Neo 10 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- इस सीरीज के बेस मॉडल iQOO Neo 10 की बात करें तो पूर्व लीक के अनुसार इसमें ऑप्टिकल-टाइप इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
- यह 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल के डुअल-कैमरा सेटअप वाला हो सकता है।
- मोबाइल में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।












