iQOO Neo 10R भारत में एक्सक्लूसिव ब्लू और वाइट कलर में होगा लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • iQOO Neo 10R स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट के साथ आएगा।
  • इसकी कीमत भारत में ₹30,000 से कम होने की उम्मीद है।
  • iQOO पहले ही Neo 10R के डिजाइन को टीज कर चुका है।

iQOO Neo 10R को इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाना है। iQOO अपने आगामी फोन को टीज कर रहा है और कई लीक के जरिए डिवाइस की काफी जानकारी सामने आई है। हाल ही में iQOO ने टीजर इमेज शेयर किय है, जिनमें Neo 10R के डिजाइन की झलक दिखाई दी है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को पता चला है कि यह भारत के लिए एक एक्सक्लूसिव कलर होगा। यह iQOO के सिग्नेचर डुअल-टोन डिजाइन को जारी रखता है। आइए, आगे फोन की डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Neo 10R भारत में एक्सक्लूसिव कलर

  • इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, iQOO Neo 10R भारत में एक्सक्लूसिव ब्लू और वाइट कलर्स में लॉन्च हो रहा है। iQOO पहले ही इस डिजाइन को टीज कर चुका है और इसे ‘Raging Blue’ नाम दिया गया है।
  • इस स्मार्टफोन में स्क्वायर-सर्कुलर (Squircle) कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें बैक पैनल का अधिकतर हिस्सा ब्लू और साइड में वाइट कलर में होगा।
  • यह रंग विशेष रूप से भारत के लिए डिजाइन किया गया है, यानी इसे अन्य बाजारों में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसका डुअल-टोन डिजाइन चीन में iQOO Neo 10 सीरीज के Rally Orange कलर वैरियंट से मिलता-जुलता है।

iQOO Neo 10R से क्या उम्मीद करें

  • प्रोसेसर: iQOO Neo 10R में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर की पुष्टि हो चुकी है।
  • डिस्प्ले: इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा, जिस पर 44Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • कैमरा: यह स्मार्टफोन 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है।
  • रैम और स्टोरेज: iQOO Neo 10R 12GB तक की RAM और 256GB तक स्टोरेज वाले कई मॉडल्स में लॉन्च हो सकता है।
  • सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 15-बेस्ड Funtouch OS पर काम करेगा।
  • बैटरी: iQOO Neo 10R में 6,400mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो इसे इंडस्ट्री में सबसे बड़े बैटरी वाले फोनों में से एक बना देगी। यह चीन में लॉन्च हुई iQOO Neo 10 सीरीज से भी ज्यादा होगी।
  • कीमत: iQOO के टीजर से संकेत मिलते हैं कि Neo 10R की कीमत भारत में ₹30,000 से कम होगी।

iQOO Neo 10R की लॉन्च तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके इस महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। जल्द ही iQOO Neo 10R के बारे में और जानकारी सामने आने लगेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here