भारत में लॉन्च से पहले iQOO Neo 10R के स्पेसिफिकेशंस हुए कंफर्म, जानें क्या मिलेगा खास

Join Us icon
Highlights

  • iQOO Neo 10r का डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और बहुत कुछ अब कन्फर्म हो गया है।
  • फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
  • भारत में iQOO Neo 10R की कीमत करीब 30,000 रुपये हो सकती है।

iQOO Neo 10R भारत में 11 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है और यह देश में Neo 10-सीरीज का पहला मॉडल होगा। यह फोन आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। iQOO फोन से जुड़ी नई जानकारियां लगातार टीज कर रहा है। वहीं, अब लॉन्च से पहले Neo 10R के और भी स्पेसिफिकेशंस आधिकारिक तौर पर सामने आ गए हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

iQOO Neo 10R स्पेसिफिकेशंस कंफर्म

  • प्रोसेसर: iQOO Neo 10R में Snapdragon 8s Gen 3 SoC होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है, जिसे 4nm TSMC प्रोसेस पर बनाया गया है और AnTuTu बेंचमार्क में लगभग 1.7+ मिलियन हासिल करने का दावा किया गया है।
  • फोन 5 घंटे तक स्थिर 90fps गेमिंग अनुभव और 2,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट प्रदान करेगा। इसमें एक समर्पित ई-स्पोर्ट्स मोड भी होगा। जिसके बारे में कहा जाता है कि यह गेमिंग के लिए प्रदर्शन को अनुकूलित करता है।
    वेपर चेंबर: यह 6043mm² वेपर कूलिंग चेंबर से लैस होगा। जो हीट डिसिपेशन (गर्मी को फैलाने) में मदद करेगा।
  • बैटरी: iQOO ने यह भी पुष्टि की है कि Neo 10R इस सेगमेंट का सबसे पतला फोन होगा। जिसकी मोटाई सिर्फ 7.98mm होगी और इसमें 6,400mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
  • डिस्प्ले: जबकि स्क्रीन का आकार आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। लीक से पता चलता है कि फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन दी जाएगी।
  • कैमरे: iQOO Neo 10R में 50MP 1/1.953-इंच Sony OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होने की पुष्टि की गई है। सेल्फी के लिए इसमें आगे की तरफ 32MP का सेंसर होगा। फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।
  • रंग: जैसा कि पहले से ही पता है iQOO Neo 10R रेजिंग ब्लू और मूननाइट टाइटेनियम रंगों में आएगा।

iQOO-Neo-10R

ब्रांड द्वारा शेयर किए गए टीजर इमेज से पता चलता है कि फोन के पिछले हिस्से में स्क्वायर-सर्कल (Squircle) मॉड्यूल होगा। जिसमें डुअल-कैमरा सेंसर, LED फ्लैश, और एक छोटा ‘OIS’ टेक्स्ट वाला कटआउट शामिल होगा। रेंजिंग ब्लू रंग में डुअल-टोन डिजाइन होगा, जबकि मूननाइट टाइटेनियम रंग ज्यादा सॉफ्ट और म्यूटेड होगा।फोन के फ्रंट में स्ट्रेट एजेस (सीधे किनारे) होंगे और सेंटर-पोजिशन्ड पंच-होल कैमरा दिया जाएगा।

हालांकि, सटीक कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि Neo 10R इस सेगमेंट में सबसे तेज स्मार्टफोन बनेगा। जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 के आसपास हो सकती है। यह देश में फोन की शुरुआती कीमत हो सकती है। तुलना के लिए iQOO Neo 9 Pro को पिछले साल ₹35,999 में लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here