8 जीबी रैम के साथ सामने आया iQOO Neo 3, 23 अप्रैल को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/02/iqoo-3.jpg

Vivo के सब-ब्रांड के रूप में नाम कमाने के बाद अब iQOO एक अलग ब्रांड बन चुका है। फरवरी महीने में आईक्यू ने बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड अपना पहला स्मार्टफोन iQOO 3 नाम के साथ बाजार में उतारा था, जिसमें भारत में काफी पसंद किया गया है। यह फोन 4G और 5G दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ था। वहीं अब आईक्यू 3 के बाद अब कंपनी आने वाली 23 अप्रैल को सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन भी लाने जा रहा है जो iQOO Neo 3 नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। लॉन्च से पहले ही इस फोन से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं 23 अप्रैल से पहले ही आइक्यू 3 नियो गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है।

iQOO Neo 3 चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। यहां फोन को V1981A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है और आईक्यू नियो 3 का यह मॉडल नंबर पहले भी सामने आ चुका है। यहां सबसे पहले फोन को मिले बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो iQOO Neo 3 को सिंगल-कोर में 4357 स्कोर दिया गया है तथा मल्टी-कोर में इस फोन को 13685 स्कोर प्राप्त हुआ है। बात दें कि आईक्यू नियो 3 की यह लिस्टिंग कल यानि 20 अप्रैल की ही है।

iQOO Neo 3

गीकबेंच के अनुसार आईक्यू नियो 3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग में फोन में मदरबोर्ड की जगह ‘kona’ लिखा गया है। आपको बता दें कि कोना क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 का कोडनेम है। गीकबेंच पर आईक्यू नियो 3 को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फोन में प्रोसिसिंग के लिए 1.80 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें : 4880एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ सामने आया Vivo का नया फोन, जल्द हो सकता है लॉन्च

iQOO Neo 3 को लेकर सामने आई लीक्स की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यदि ऐसा होता है कि iQOO Neo 3 ब्रांड का पहला फोन होगा जो यह रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इस फोन में पंच-होल डिसप्ले ​दी जाएगी और यह होल ​स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर स्थित होगा। iQOO Neo 3 को लेकर कहा गया है कि यह फोन वीवो के यूजर इंटरफेस फनटच ओएस पर काम करेगा।

​बीते दिनों एक लीक में फोन में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई थी। वहीं अब गीकबेंच पर 8 जीबी रैम सामने आने के बाद माना जा सकता है कि यह फोन से अधिक रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। बता दें कि iQOO Neo 3 को लेकर हाल ही में एक लीकस्टर ने दावा किया है कि इस फोन की कीमत 2,998 युआन होगा जो इंडियन करंसी अनुसार 32,000 रुपये के करीब है। बहरहाल iQOO Neo 3 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।