8GB रैम वाला यह सस्ता 5G फोन जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

टेक ब्रांड आईक्यू ने ग्लोबल मार्केट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Z3 लॉन्च किया है जो 4,400एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 768जी 5G प्रोसेसर सपोर्ट करता है। आईक्यू ज़ेड3 से कुछ ही दिनों पहले इस कंपनी ने एक और सस्ता 5जी फोन iQOO Neo 5 भी अपनी होम मार्केट चीन में लॉन्च किया था, जिसे लेकर अब खबर सामने आ रही है कि आईक्यू नियो 5 जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च हो सकता है। यह आईक्यू फोन भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है जहां से इंडिया लॉन्च की डिटेल सामने आई है।

iQOO Neo 5 को इंडियन आईएमईआई डाटाबेस पर स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा दी गई है। इस लिस्टिंग में फोन की लॉन्च डेट की तोे कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इंडियन सर्टिफिकेशन के साथ यह साफ हो गया है कि आईक्यू ब्रांड का यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। वहीं उम्मीद है कि आईक्यू नियो 5 जिन स्पेसिफिकेशन्स के साथ चाइना में लॉन्च हुआ था, उन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडियन मार्केट में लाया जाएगा।

iQOO 5 Neo 5G India Launch soon Price Specs leaked

iQOO Neo 5 5G

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.62-इंच (2400×1080 पिक्सल) फुल एचडी+ AMOLED 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन दी गई है। इसके अलाव फोन का डिसप्ले HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट, 105% NTSC कलर gamut, और 1,300 nits ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ काम करता है। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर (1 x 3.2GHz + 3 x 2.42GHz + 4 x 1.8GHz Hexa) सनैपड्रैगन 870 7nm मोबाइल प्लेटफॉर्म की ताकत से लैस है। फोन में गेमिंग के लिए Adreno 650 GPU दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 8GB LPDDR5 रैम के साथ 128GB (UFS 3.1) स्टोरेज और 8GB / 12GBLPDDR5 रैम के साथ 256GB (UFS 3.1) की स्टोरेज दी गई है। यह भी पढ़ें : Moto G100 5G फोन लॉन्च, डुअल पंच-होल के साथ है 64MP रियर कैमरा और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 48MP कैमरा IMX598 सेंसर, f/1.79 अपर्चर, एलईडी प्लैश और OIS से लैस है। इसके अलावा फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 13MP का 120° अल्ट्रा-वाइड सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP मोनो सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 66W सुपरफास्ट फ्लैश चार्ज के साथ 4,400mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, हाई-फाई ऑडियो 5G SA / NSA, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.1 और GPS / GLONASS, USB टाइप- C जैसे ऑप्शन हैं।

iQOO 5 Neo 5G India Launch soon Price Specs leaked

IQOO Neo 5 5G ब्लैक, क्लाउड ब्लू और पिक्सेल ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2499 युआन (लगभग 27,880 रुपए), 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2699 युआन (लगभग 30,110 रुपए) और हाई-एंड मॉडल 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 युआन (लगभग 33,455 रुपए) है। फोन के इंडिया लॉन्च की अन्य खबर सामने आने पर जल्द ही अपडेट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here