
iQOO अगले महीने होम मार्केट चीन में अपने नए स्मार्टफोंस iQOO Z10 और iQOO Z10 Turbo को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जहां स्टैंडर्ड मॉडल में Dimensity 8400 चिपसेट हो सकता है। वहीं, Turbo मॉडल को पावरफुल Snapdragon 8s Elite प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट में टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने संभावित टर्बो फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं जिसमें डिस्प्ले, कैमरा, चिपसेट, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं।
iQOO Z10 Turbo के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने लीक में जिस फोन का जिक्र किया है, उसका नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया है, लेकिन बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी से संकेत मिलता है कि यह iQOO Z10 Turbo हो सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
iQOO Z10 Turbo में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। यह बैटरी लंबे समय तक पावर बैकअप प्रदान करने के साथ-साथ तेजी से चार्ज होने की क्षमता दे सकती है।
डिस्प्ले
iQOO Z10 Turbo स्मार्टफोन में 6.78-इंच का फ्लैट OLED LTPS पैनल मिलने की संभावना है। जो 1.5K रेजोल्यूशन ऑफर कर सकता है। यह हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले शानदार विजुअल एक्सपीरियंस और बेहतर ब्राइटनेस प्रदान करेगा।
कैमरा
फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। जो वीडियो कॉलिंग और बेहतरीन सेल्फी क्लिक करने के लिए सही माना जा सकता है। वहीं, रियर साइड पर 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ड्यूल-कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। जिससे शानदार फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
प्रोसेसर
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें Dimensity 8400 चिपसेट लगाया जा सकता है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव प्रदान कर सकता है। यह चिपसेट गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क को बेहतर तरीके से हैंडल करने में बढ़िया बनतया गया है।
अन्य फीचर्स
लीक के अनुसार, iQOO Z10 Turbo में इन-स्क्रीन शॉर्ट-फोकस फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ेंगी। इसके अलावा स्मार्टफोन का फ्रेम प्लास्टिक का रखा जा सकता है। जिससे डिवाइस हल्का और मजबूत बना रहने की उम्मीद है।













