
iQOO Z11x 5G इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसकी कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है। ज़ेड11एक्स को भारतीय बाजार में लाने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज का एक नया नया मॉडल आइकू ज़ेड11 भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि iQOO Z11 5G 26 मार्च को लॉन्च होगा। इस दिन यह स्मार्टफोन चाइना में पेश किया जाएगा जो बाद में इंडियन मार्केट में कदम करेगी। आइकू ज़ेड11 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनेगा।
कंपनी ने अपने ऑफिशियल वेईबो हैंडल के जरिये आइकू ज़ेड11 5जी फोन की लॉन्च डेट अनाउंस की है। 26 मार्च की दोपहर इस स्मार्टफोन की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा हटा दिया जाएगा। चीन में यह स्मार्टफोन शाम को 7 बजे अनाउंस होगा। यह वक्त इंडियन समयानुसार दोपहर के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर iQOO Z11 लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा जिसे इंडिया में भी देखा जा सकेगा। टीज़र में खुलासा हो गया है कि आकू ज़ेड11 Black, White और Blue कलर शेड्स में लॉन्च होगा।
iQOO Z11 9020mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा जिसे कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले कोई भी आइकू मोबाइल इतनी बड़ी बैटरी पर नहीं लाया गया है। अगर इंडिया में लॉन्च हुए इसी सीरीज के iQOO Z11x 5G की बात करें तो इसमें 7,200mAh बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 19 घंटे 59 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। उम्मीद कर सकते हैं कि आइकू ज़ेड11 इंडिया में 9,000एमएएच से बड़ी बैटरी पर ही लाया जाएगा।
ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि अपकमिंग आइकू ज़ेड11 5जी फोन को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह गेमिंग के दौरान स्लीमलेस और स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। फिलहाल स्क्रीन साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन लीक्स के अनुसार फोन में 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जा सकती है जो OLED पैनल पर बनी होगी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगी।
iQOO Z11 5G फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बीते दिनों यह मोबाइल बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर स्पॉट हुआ था। यहां आइकू ज़ेड11 में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई थी जो 3.40GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखत है। चीन में इसे 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC8 GPU मिल सकता है।
बताते चलें कि कुछ समय पहले आइकू प्रोडक्ट मैनेजर Xing Cheng ने बताया था कि iQOO Z11 का प्राइस 2,000-3,000 युआन की रेंज में रखा जाएगा। इंडिया करंसी के हिसाब से देखें तो आइकू ज़ेड11 5जी फोन की कीमत 25 हजार से 35 हजार रुपये के बजट में रखी जा सकती है। भारतीय बाजार में POCO X8 Pro, Nothing Phone 4a, Motorola Edge 70 और OnePlus Nord 5 जैसे मोबाइल्स इसी रेंज में मौजूद हैं।

iQOO Z11x 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 7200mAh battery और 50MP Camera की ताकत से लैस है। 17 मार्च से फोन की सेल शुरू हो चुकी है और इसपर 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। आइकू ज़ेड11एक्स पर मिल रहे ऑफर्स और मोबाइल के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।














