
आइकू ने पिछले महीने चाइना में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन iQOO Z11 Turbo पेश किया था। यह मोबाइल 200MP कैमरा और 7600mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। अब खबर आ रही है कि कंपनी ‘ज़ेड11 सीरीज’ के अन्य मॉडल्स को भी लेकर आने वाली है जिनमें iQOO Z11, Z11 Lite और Z11x 5G फोन शामिल होंगे। अपकमिंग आइकू ज़ेड11 सीरीज स्मार्टफोन की सर्टिफिकेशन डिटेल्स और लीक्स स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Z11 5G और iQOO Z11 Lite 5G फोन को IMEI डाटाबेस में स्पॉट किया गया है। इसकी जानकारी पेश्नेटगीक्ज़ वेबसाइट पर मिली है। आइकू ज़ेड11 को जहां iQOO I2512 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है वहीं आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी को IQOO I2510 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। वहीं कुछ दिनों पहले आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन को I2507 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। आने वाले दिनों में ये मोबाइल फोन अन्य सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी शिरकत करेंगे।
जैसा कि नाम से ही पता चलता है आइकू ज़ेड11 लाइट इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा। इसे 10 हजार से 15 हजार रुपये की रेंज में लाया जाएगा। वहीं आइकू ज़ेड11 एक्स 5जी फोन को कंपनी 18,999 रुपये तक की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतार सकती है। आइकू ज़ेड11 मिडरेंज 5जी फोन होगा जिसका प्राइस 22,999 रुपये से लेकर 25,999 रुपये के बीच रखा जा सकता है।
iQOO Z10 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल 7300mAh Battery सपोर्ट करता है। अब तो बड़ी बैटरी आम बात हो गई है लेकिन उस वक्त आइकू ज़ेड10 इंडिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया था। हमारी टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे व 41 मिनट का रहा था। यह मोबाइल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें LPDDR5X Ultra RAM, UFS 4.1 स्टोरेज और एंड्रॉयड 16 बेस्ड Origin OS 6 मिलता है।

आइकू ज़ेड10 में 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000निट्स पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP डुअल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी सेंसर मौजूद है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस आइकू फोन में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ बायपास चार्जिंग भी दी गई है। आइकू ज़ेड10 IP68 और IP69 रेटिंग वाला फोन है जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखता है।
पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 Turbo की बात करें तो इसकी कीमत 34 हजार रुपये के करीब है। यह मोबाइल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। चाइना में इसे 16GB तक RAM और 1TB तक की स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल आइकू ज़ेड10 से भी बड़ी 7600mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। इस फोन सहित आइकू ज़ेड11 सीरीज मॉडल्स के इंडिया लॉन्च की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।












