6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 8GB RAM वाला 5G फोन iQOO Z11i, 1 प्रतिशत बैटरी पर होगी 20 मिनट तक बात

Join Us icon

आइकू ने आज अपनी होम मार्केट चीन में ‘ज़ेड सीरीज’ का विस्तार करते हुए नया मोबाइल iQOO Z11i 5G लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज का iQOO Z11 5G फोन जहां पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश हो चुका है वहीं iQOO Z11x 5G इंडिया में ₹22,999 की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। लोवर मिड बजट सेग्मेंट आए नए 5जी फोन आइकू ज़ेड11आई की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं। अभी कंफर्म तो नहीं है लेकिन यह सस्ता 5जी स्मार्टफोन आने वाले समय में भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है।

iQOO Z11i 5G प्राइस

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो यह आइकू फोन चीन में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बेस मॉडल में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1299 युआन यानी इंडियन करंसी अनुसार 18,199 रुपये के करीब है। यह 8GB RAM 5G फोन 128GB और 256GB मेमोरी ऑप्शन्स में लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस क्रमश: 1499 युआन और 1699 युआन है। ये कीमतें भारतीय करंसी में 20,999 रुपये और 23,799 रुपये के करीब है। चीन में यह सस्ता 5जी फोन Ink Shadow, Green Peak और Desert Gold कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

iQOO Z11i 5G स्पेसिफिकेशन्स

आइकू ज़ेड11आई 5जी फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस 5जी फोन की स्क्रीन को कंपनी ने लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड बनाया है जिसके चलते ज्यादा देर तक फोन यूज करने पर आंखों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचता है।

iQOO Z11i 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के ​लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस​कमिंग आइकू 5जी फोन में एड्रेनो 613 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए आईकू ज़ेड 11आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z 11i 5G फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है और यह भी एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

iQOO Z11i 5G फोन की खास खूबी इस मोबाइल में लगी तगड़ी 6500mAh बैटरी है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह स्मार्टफोन तकरीबन 21 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। वहीं आइकू का दावा है कि सिर्फ 1% बैटरी बचने पर भी आइकू ज़ेड 11आई से करीब 20 मिनट पर कॉल पर बात की जा सकती है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया है।

आइकू ज़ेड11आई 5जी स्मार्टफोन को एसजीएस सर्टिफाइड शॉक रेजिस्टेंस बॉडी पर पेश किया गया है। वहीं मोबाइल को धूल और पानी से बचाने के लिए इसे IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन यूजर्स को इसमें वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ ही IR blaster भी मिलेगा जिसके चलते फोन को टीवी रिमोट बनाया जा सकेगा। बताते चलें कि स्मार्टफोन के साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here