iQOO Z11X 5G NBTC पर लिस्ट, 9000mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है नया फोन

Join Us icon

iQOO की अपकमिंग Z11 सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें आने वाला फोन iQOO Z11X 5G थाईलैंड की National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके जल्द पेश होने की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि इससे पहले भी डिवाइस से जुड़ा लीक आ चुका है। उम्मीद है यह डिवाइस कम कीमत में पूर्व मॉडल iQOO Z10X की तरह अच्छा विकल्प बन सकता है। आइए, आगे आगामी फोन की डिटेल्स देते हैं।

आईक्यू का नया फोन मॉडल नंबर “I2507” के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही आप स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि फोन का नाम iQOO Z11X 5G भी साफ नजर आ रहा है। इसका “B38095-26” सर्टिफिकेट नंबर है। यह भी पुष्टि हुई है कि फोन GSM/WCDMA/LTE/NR कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। हालांकि NBTC लिस्टिंग में हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे संकेत मिलता है कि डिवाइस का लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले यही मॉडल इंडोनेशिया (SDPPI), भारत (BIS) और यूरोप (EEC) सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा जा चुका है, जो इसके ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा करता है।

चीन में Z11 सीरीज के मॉडल “V2547A” और “V2551A” को 3C सर्टिफिकेशन पर 100W और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ स्पॉट किया गया था। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार “V2551A” मॉडल में 9000mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS डिस्प्ले और मिड-रेंज परफॉरमेंस वाला प्रोसेसर मिल सकता है। जबकि iQOO Z11X 5G के चीनी वैरियंट में 6.76-इंच FHD+ LCD हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन और Snapdragon 7s Gen 4 SoC दिए जाने की बात सामने आई है।

अपकमिंग iQOO Z11X 5G स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल परफॉरमेंस सस्ते में चाहते हैं। यह बजट सेगमेंट में 5G सपोर्ट देखने वाले ग्राहकों को लुभा सकता है। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14 SE, Realme Narzo 90 और POCO M7 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर इसकी कीमत कम रखी जाती है, तो यह अपने सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है।

यदि आप बड़ी बैटरी और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो iQOO Z11X 5G का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आपको आगे भी इस डिवाइस से जुडी जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here